{"_id":"6a4279c12031d6ec590536e9","slug":"kanpur-hosiery-worker-commits-suicide-after-argument-with-female-friend-he-was-already-married-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंजरस इश्क: शादीशुदा होजरी कारीगर को विधवा महिला से हुआ प्यार, वीडियो कॉल पर कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंजरस इश्क: शादीशुदा होजरी कारीगर को विधवा महिला से हुआ प्यार, वीडियो कॉल पर कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम
Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
सार
महिला मित्र से कहासुनी के बाद होजरी कारीगर ने मौत को गले लगा लिया। एक साल से कारखाने में काम करने वाली महिला से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
सचिन दुबे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पनकी कांशीराम कॉलोनी में रविवार देर रात सचिन दुबे (25) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी के अनुसार पति का अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी निवासी सचिन दुबे पनकी स्थित एक होजरी कारखाने में कारीगर थे। उनकी तीन वर्ष पूर्व आवास-विकास निवासी खुशबू से सामूहिक विवाह समारोह में शादी हुई थी। दंपती की डेढ़ वर्ष की एक बेटी मिष्ठी है। पत्नी खुशबू का आरोप है कि बीते एक वर्ष से सचिन का उसी कारखाने में काम करने वाली एक विधवा महिला से प्रेम संबंध था। इसे लेकर दोनों में विवाद होता था। पत्नी के अनुसार, रविवार रात सचिन शराब के नशे में घर लौटे।
विज्ञापन
इस पर दोनों में विवाद हुआ। कुछ देर बाद दोनों छत पर सोने चले गए। देर रात सचिन नीचे कमरे में पहुंचे और महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।