फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Honey Trap, more than a hundred cheats in two years

Kanpur Honey Trap: गिरोह में हैं एक दर्जन से अधिक लोग, दो साल में सौ से अधिक ठगी, ऐसे ट्रांसफर करते थे रकम

Wed, 04 Jan 2023 06:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jan 2023 06:59 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच ने 29 लाख की ठगी की वारदात का राजफाश किया था, जिसमें दो आरोपियों को जेल भेजा था। वहीं, जांच में सामने आया है कि गिरोह में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। इनमें से चार आरोपियों के नाम और सामने आए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Honey Trap, more than a hundred cheats in two years
हनीट्रैप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हनीट्रैप में फंसाकर 29 लाख रुपये की वसूली करने की घटना में क्राइम ब्रांच की जांच में अहम खुलासा हुआ है। गिरोह के चार अन्य सदस्य भी ठगी में शामिल थे। वे दूसरे केस में हरियाणा के जींद जिले की जेल में बंद थे। हाल में जमानत पर छूटे हैं और अब फरार हैं। क्राइम ब्रांच ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी कारोबारी को युवती ने जाल में फंसाकर वीडियो कॉल पर बात की थी। इसी दौरान उनके चार अश्लील वीडियो बना लिए थे। डेढ़ साल बाद पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के झज्जर निवासी अशोक कुमार व मथुरा के भगवत प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

एसीपी साइबर क्राइम बृजनारायण सिंह ने बताया कि इसी तरह की घटना में अशोक व उसके चार अन्य साथी हरियाणा में पहले गिरफ्तार हुए थे। पांचों जेल गए थे। बाद में इन सभी ने शहर के कारोबारी को निशाना बनाया। एसीपी के मुताबिक अशोक तो पकड़ में आ गया, लेकिन उसके चारों साथी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में सौ से अधिक ठगी
पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह करीब दो वर्षों से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। किसी को ब्लैकमेल करके, तो किसी के खाते का विवरण व ओटीपी हासिल कर रकम पार करते थे। इस तरह से करोड़ों रुपये पार किए। चूंकि आरोपी फेक आईडी के सिमों का इस्तेमाल करते थे। इसलिए इनको ट्रेस करना पुलिस के लिए मुश्किल होता था।

रकम आते ही अलग-अलग खातों में करते थे ट्रांसफर
आरोपी जब ठगी करते थे तो रकम को कई अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। एटीएम से रकम निकाल लेते थे। इसलिए रिकवरी नहीं हुई। जो खाते इस्तेमाल करते थे, वे फेक आईडी पर होते थे। किसी मजदूर, रिक्शा चालक आदि के खाते किराये पर भी लेते थे।

सावधानी बरतें, शिकार होने से बचें

  • सोशल मीडिया पर किसी अनजान शख्स से दोस्ती न करें।
  • अनजान शख्स अगर वीडियो कॉल के लिए आमंत्रित करें तो सतर्क हो जाएं।
  • किसी तरह की लॉटरी, डिस्काउंट के फेर में पड़कर खाते की जानकारी साझा न करें।
  • फोन पर कभी भी किसी शख्स को बैंक खाते संबंधी जानकारी न दें।
  • अनजान ई-मेल का रिस्पांस न दें, अनजान लिंक पर भी क्लिक न करें।
  • अगर ठगी हो, तो जल्द से जल्द 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed