फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur History sheets opened for seven notorious criminals from the South Zone

Kanpur: साउथ जोन के सात शातिर अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, अब थानों से होगी हर गतिविधि की निगरानी

Fri, 14 Aug 2026 05:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 05:48 PM IST
सार

Kanpur News: साउथ जोन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सात शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देश पर बिधनू, घाटमपुर, गुजैनी, नौबस्ता और किदवईनगर के इन बदमाशों की अब पुलिस नियमित निगरानी करेगी।

विज्ञापन
Kanpur History sheets opened for seven notorious criminals from the South Zone
सांकेतिक 

विस्तार

दक्षिण क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देश पर विभिन्न थानों में सक्रिय 7 शातिर अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है। हिस्ट्रीशीट दर्ज होने के बाद अब संबंधित थाना पुलिस इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर 24 घंटे कड़ी और नियमित निगरानी रखेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कानपुर में साउथ जोन के सात अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बिधनू के इकडरिया निवासी कुलदीप यादव व रोहित यादव, घाटमपुर के पूर्वी कस्बा निवासी इकराम कुरैशी, गुजैनी निवासी लवी तिवारी उर्फ सर्वेश तिवारी, नौबस्ता के मछरिया निवासी सैफुद्दीन कुरैशी, गुजैनी के बर्रा-आठ निवासी संदीप अग्निहोत्री व किदवईनगर के अंबेडकरनगर निवासी मोना कश्यप की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद संबंधित थाना पुलिस इन अपराधियों की गतिविधियों की नियमित निगरानी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानों को नियमित निगरानी के सख्त निर्देश

डीसीपी दक्षिण ने बताया कि बिधनू, घाटमपुर, गुजैनी, नौबस्ता और किदवईनगर थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि, उठने-बैठने के ठिकानों और आजीविका के साधनों की पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जाए। यदि इनमें से कोई भी पुनः किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और जेल भेजने जैसी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed