फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur History sheeter Ajay Thakur creates ruckus at Triloki Dham Ashram beats Mahant and pelts stones

Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का त्रिलोकी धाम आश्रम में हंगामा; महंत को पीटा और पथराव किया, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2026 04:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 30 Apr 2026 04:03 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने साथियों संग केशवपुरम के त्रिलोकी धाम आश्रम पर पथराव और महंत की पिटाई की। महंत ने आरोपी के आश्रम के पास आने का विरोध किया था, जिसके बाद बुधवार रात को यह हिंसक हमला हुआ।

विज्ञापन
Kanpur History sheeter Ajay Thakur creates ruckus at Triloki Dham Ashram beats Mahant and pelts stones
घायल महंत रविकांत शुक्ला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने बुधवार रात को केशवपुरम स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत को जमकर पीटा। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर आश्रम पर पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी पुलिस के आने से पहले भाग गए।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी ने बताया कि वह करीब 45 वर्षों से आश्रम में रहते हैं। आरोप है कि बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का आश्रम के पास रहने वाली किशोरी से संबंध है। वह पिछले कई माह से आश्रम के आसपास आता जाता है। उन्होंने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

अजय ठाकुर साथियों के साथ आश्रम पहुंचा
बुधवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बुधवार रात अजय ठाकुर साथियों के साथ आश्रम पहुंचा और पथराव कर दिया। वह जान बचाने के लिए आश्रम परिसर में बने कमरे में घुसे, तो आरोपी भी आ पहुंचे और जमकर पीटा। वह शिकायत करने थाने जा रहे थे, तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर धमकाया। वह फिर भी रावतपुर थाने गए और रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

पुलिस के सामने भी पीटा, थार, बुलट छोड़कर भागे
मंहत के अनुसार पुलिस जब उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रही थी तभी रामलला स्कूल के पास आरोपियों ने फिर हमला कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों को आता देख आरोपी गाड़ियां छोड़ मौके से भाग निकले। पुलिस ने एक थार, तीन बुलट बाइक और एक स्कूटी कब्जे में ली है।

विज्ञापन

अजय ठाकुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी इशू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश जारी है।  -आशुतोष कुमार, एसीपी कल्याणपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed