फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Hirni village tragedy Kajals anguish Where did you leave Papa and my sisters Gazing collapsed home

काजल का दर्द: ‘पापा-बहनों को कहां छोड़ आए?', सूनी आंखों से निहार रही ढहा आशियाना, हिरनी गांव हादसा रिपोर्ट

Thu, 10 Sep 2026 09:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 10 Sep 2026 09:52 AM IST
सार

Kanpur News: हिरनी गांव में घर गिरने से पिता व तीन बहनों को खोने के बाद अस्पताल से लौटी काजल को घटना की जानकारी हुई, तो वह बिलख उठी। वह बार-बार अपने गिरे मकान को देखने पहुंच रही है। वहीं, विधायक सरोज कुरील ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
kanpur Hirni village tragedy Kajals anguish Where did you leave Papa and my sisters Gazing collapsed home
ढहे आशियाने को निहारती काजल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार की सुबह हुए हादसे में पिता व तीन बहनों की घर गिरने पर दबकर मौत के बाद अकेली बची काजल अब गांव पहुंच गई है। गांव पहुंचने के बाद उसे सभी के बिछड़ने की हकीकत भी पता चल गई। वह कुछ कुछ देर में गिरे हुए घर को देखने पहुंच जाती है।

विज्ञापन

मालूम हो कि हिरनी गांव में रविवार को कच्चा घर गिरने से गांव निवासी मुकेश और उनकी बेटी माया, पल्लवी, नीतू की मौत हो गई थी। वहीं काजल का इलाज कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।  सोमवार देर रात काजल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन





सारी रात परिजन दिलाते रहे दिलासा
इसके बाद पतारा कस्बा निवासी उनके बुआ गीता देवी के घर लाया गया था। तब तक उसे पिता व बहनों की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। मंगलवार शाम उसके चाचा गांव ले गए थे, जहां उसे पिता और बहनों के अब कभी न मिलने की जानकारी हुई। जानकारी मिलने के बाद वह बेहाल हो उठी थी। सारी रात परिजन उसे दिलासा दिलाते रहे।

कई बार घर देखने पहुंची और निहारती रहती है मकान
बुधवार सुबह वह सबसे पहले सामने ही स्थित अपना गिरा हुआ घर ही देखने पहुंची। सूनी आंखों से वह घर को कुछ देर निहारती रही और आंसू बहाती रही। साथ ही, बचपन से बहनों और पिता के साथ गुजरा हर पर उसके दिमाग़ में उभरता रहा। चाचा रामू आदि ने बताया कि काजल दिन में कई बार घर देखने पहुंची और निहारती रहती है।

विज्ञापन

विधायक ने पहुंच कर बंधाया ढांढस
घटना के समय बाहर होने के चलते मौके पर न पहुंच पाने पर बुधवार को विधायक सरोज कुरील हिरनी गांव पहुंची। उन्होंने रो रही काजल को दिलासा दिया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही, बीडीओ को बुलाकर निर्देश दिए कि मलबे में दबे परिवार के जरूरी सामान को सुरक्षित बाहर निकलवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed