फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hair Transplant Case Empire Clinics license cancelled it was not renewed for two years

Hair Transplant: इंपायर क्लीनिक का लाइसेंस निरस्त, दो साल से नहीं कराया था नवीनीकरण, इसलिए करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 06 Jun 2025 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 10:57 AM IST
सार

Kanpur News: विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्लीनिक संचालक डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने नवीनीकरण के लिए दूसरी बार आवेदन ही नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अवैध रूप से चल रही इंपायर क्लीनिक पर दो साल कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Kanpur Hair Transplant Case Empire Clinics license cancelled it was not renewed for two years
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हुई दो इंजीनियरों की मौत से चर्चा में आए केशवपुरम के इंपायर क्लीनिक का लाइसेंस निरस्त हो गया है। अब इसका नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि लाइसेंस के लिए नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। जब तक कोर्ट केस चल रहा है, तब तक आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

बुधवार को पुलिस की जांच में इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट किए जाने के साक्ष्य मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग लाइसेंस निरस्त होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह सवाल पैदा हो गया है कि दो साल से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ, तो क्लीनिक चल कैसे रहा था? सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक का दो साल से नवीनीकरण नहीं हुआ।

विज्ञापन

Kanpur Hair Transplant Case Empire Clinics license cancelled it was not renewed for two years
क्लीनिक से दस्तावेज लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

कोर्ट का निर्णय आने के बाद कोई कार्रवाई होगी
इसके चलते लाइसेंस खुद ही निरस्त हो गया है। क्लीनिक का लाइसेंस बीडीएस डिग्री पर दिया गया, इसमें हेयर ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रिया करने का इजाजत नहीं है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस क्लीनिक संचालन की बात पर उन्होंने कहा कि इसे देखा जाना चाहिए था।

विज्ञापन

Kanpur Hair Transplant Case Empire Clinics license cancelled it was not renewed for two years
इंपायर क्लीनिक - फोटो : amar ujala

नवीनीकरण के लिए दूसरी बार आवेदन ही नहीं किया
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्लीनिक संचालक डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने नवीनीकरण के लिए दूसरी बार आवेदन ही नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अवैध रूप से चल रही इंपायर क्लीनिक पर दो साल कोई कार्रवाई नहीं की। लाइसेंस का नवीनीकरण न होने पर इसकी जांच कर बंद नहीं कराया। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed