फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Governance committee will investigate the road accident, Chief Secretary formed a committee

कानपुर- इरादतन तो नहीं दौड़ाई मौत की बस, शासन की कमेटी करेगी जांच

Mon, 31 Jan 2022 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 07:02 PM IST
सार

कमेटी दो दिन में जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर शासन कार्रवाई तय करेगा। इसकी जद में कई अधिकारी भी आ सकते हैं।  कमेटी की जांच का यह अहम बिंदु होगा कि चालक ने कहीं इरादतन तो ऐसा नहीं किया। 

विज्ञापन
Kanpur: Governance committee will investigate the road accident, Chief Secretary formed a committee
कानपुर सड़क हादसे की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को मौत बनकर दौड़ी ई-बस द्वारा 6 लोगों कुचलकर मौत होने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी में अपराध अनुसंधान विभाग के सचिव अनिल कुमार और एडीजी जोन कानपुर नगर भानु भास्कर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इरादतन तो नहीं दौड़ाई मौत की बस

कमेटी दो दिन में जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर शासन कार्रवाई तय करेगा। इसकी जद में कई अधिकारी भी आ सकते हैं।  कमेटी की जांच का यह अहम बिंदु होगा कि चालक ने कहीं इरादतन तो ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


घंटाघर चौराहे से टाटमिल की तरफ जाने वाली एक ई-बस ने रविवार रात आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मारते हुए 15 लोगों को चपेट में ले लिया था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मोहम्मद अर्सलान (21), सुनील उर्फ ट्विंकल सोनकर (30), शुभम सोनकर (24), रमेश कुमार यादव (46), अजीत कुमार (62) व कैलाश (48) की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक पर दर्ज किया हत्या का केस 

रेलबाजार पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक सतेंद्र सिंह यादव पर हत्या, हत्या का प्रयास, लापरवाही से गाड़ी चलाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सतेंद्र सिंह मूलरूप से कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है। 


मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल व बस से साक्ष्य जुटाएगी। कमिश्नरी स्तर पर भी टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed