{"_id":"6278d8ae0bbedd28cd458c5e","slug":"kanpur-girl-student-fell-from-the-fourth-floor-of-dg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डीजी कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, मोबाइल से खुल सकता है राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डीजी कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, मोबाइल से खुल सकता है राज
Mon, 09 May 2022 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 May 2022 11:02 PM IST
सार
गिरने के बाद छात्रा पूरी तरह से बेहोश थी। इस वजह से उससे कुछ भी पूछताछ नहीं हो सकी। न ही वह कुछ बोल सकी। इसलिए पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस छात्रा का मोबाइल एनलॉक करने की तैयारी में है ताकि वारदात की वजह पता चल सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित डीजी कॉलेज में सोमवार को चौथी मंजिल से बीए की छात्रा अदीबा (20) ने छलांग लगा दी। करीब छह घंटे तक हैलट के आईसीयू में वह जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही लेकिन आखिर में वह हार गई। शाम को डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की अब तक की जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भी हादसा या साजिश के बिंदु पर भी तफ्तीश जारी है।
मेस्टन रोड मछली टोला निवासी मोहम्मद इशाक की बेटी अदीबा डीजी कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह अदीबा कॉलेज पहुंची। 9:30 बजे से 10:30 बजे तक शिक्षाशास्त्र का पेपर दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद वह कॉलेज की चौथी मंजिल पर पहुंची और छलांग लगा दी। कॉलेज प्रशासन उसे हैलट ले गया, जहां डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद वह बच नहीं सकी। शाम छह बजे छात्रा की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन व छात्रा के दोस्तों व अन्य छात्राओं से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।
बैग और सैंडल रखी मिलीं
एसीपी ने बताया कि जहां से छात्रा कूदी है वहीं पर उसका बैग और सैंडल पड़ी मिली है। बैग में उसका मोबाइल भी था। पुलिस ने सभी चीजें को कब्जे में ले लिया है। एसीपी का कहना है कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए जा रहे हैं, जिससे पुख्ता साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। हालांकि बैग और सैंडल मिलने से पुलिस को शक है कि छात्रा ने खुदकुशी करने से पहले ये सामान यहीं रख दिए होंगे।
विज्ञापन
परिजन बोले...चक्कर आने से गिरने का अंदेशा
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता इशाक, भाई फुजैल और उसकी मां समेत अन्य परिजन हैलट पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि अदीबा को चक्कर आ गया हो। इस वजह से गिर गई होगी। मगर ये अंदेशा सच से काफी दूर लग रहा है। क्योंकि, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर छात्रा कॉलेज की इमारत के ऊपर क्यों गई? बाकायदा बैग रखा, सैंडल भी निकाली। ये तथ्य छलांग लगाने की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
मोबाइल से खुल सकता है राज
गिरने के बाद छात्रा पूरी तरह से बेहोश थी। इस वजह से उससे कुछ भी पूछताछ नहीं हो सकी। न ही वह कुछ बोल सकी। इसलिए पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस छात्रा का मोबाइल एनलॉक करने की तैयारी में है ताकि वारदात की वजह पता चल सके।
मामले को गंभीरता से लिया गया है। एसीपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जांच कर रही है। अगर खुदकुशी है, तो उसकी वजह क्या थी इसका पता किया जा रहा है। जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम