हैवानियत की हदें पार: बच्ची बोली मैं चीखती रही वो गलत काम करता रहा, आरोपी को भइया बुलाती थी मासूम
कानपुर पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने आरोपी की बर्बरता की दास्तां सुनाई है। बच्ची ने बताया कि मैं चीखती रही वह गलत काम करता रहा। यह भी कहा था कि मेरा नाम न लेना वरना मार देंगे। दुष्कर्म के बाद बच्ची बेहद गंभीर थी। शरीर भर में नोचे जाने के निशान थे। बुधवार को डॉ. श्रद्धा ने सर्जरी की। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बेहतर है। सर्जरी भी सफल हुई है। इलाज जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं मुठभेड़ के मामले में हत्या के प्रयास व आर्म्स के तहत एक और एफआईआर आकाश पर दर्ज की है। दुष्कर्म के केस में पुलिस अपहरण की धारा भी बढ़ाएगी।
जब पुलिस ने 161 सीआरपीसी के तहत पीड़िता के बयान दर्ज किए तो उसने पूरी बात बताई। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है। इसलिए कोर्ट में उसे बयान नहीं किराए जा सके हैं।
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की सर्जरी सफल, हालत खतरे से बाहर
दुष्कर्म के बाद बच्ची बेहद गंभीर थी। आरोपी आकाश ने बर्बरता की सारीं हदें पार कर दी थीं। शरीर भर में नोचे जाने के निशान थे। कई जगह दातों से काटा भी था। प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म थे। इस वजह से ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी। मंगलवार को उसे भर्ती कराया गया था। बुधवार को डॉ. श्रद्धा ने सर्जरी की। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बेहतर है। सर्जरी भी सफल हुई है। इलाज जारी है।
डीएनए जांच होगी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल सकता है केस
एसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ बेहद पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। डीएनए जांच भी कराई जाएगी। कम से कम समय में इसमें चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई के लिए अर्जी दी जाएगी। जिससे जल्द से जल्द सुनवाई पूरी हो सके और आरोपी को सख्त सजा मिले।