फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: gangster on six including former branch manager of Central Bank

Kanpur: लॉकरों से तीन करोड़ के जेवर चोरी होने का मामला, सेंट्रल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत छह पर गैंगस्टर

Sun, 04 Sep 2022 10:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Sep 2022 10:03 AM IST
सार

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा के लॉकरों से तीन करोड़ के जेवरात पार हुए थे। इस मामले में बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज समेत छह आरोपी जेल गए थे। अब सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: gangster on six including former branch manager of Central Bank
बैंक लॉकर से जेवर गायब होने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा के लॉकरों से जेवरात चोरी होने के मामले में पूर्व बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को गैंग लीडर बनाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अब आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित कर इनको जब्त करेगी। श्याम नगर निवासी मंजू भट्टाचार्य का सेंट्रल बैंक की कराचीखाना शाखा में लॉकर था। 14 मार्च को जब वे लॉकर देखने पहुंचीं, तो जेवरात गायब थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


इसके बाद पता चला था कि 11 और लॉकरों से करीब तीन करोड़ के जेवरात गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के जरिये पुलिस ने खुलासा किया था कि मामले में पूर्व बैंक मैनेजर राम प्रसाद माथुर, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय, लॉकर कंपनी के कर्मचारी चंद्र प्रकाश (इंजीनियर पेन कामर्शियल गोदरेज कंपनी), उसके भाई रमेश, साथी करन (लेबर) व राकेश ने जेवरात पार कर बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक किलो से अधिक सोना रिकवर भी किया था। साक्ष्यों के आधार पर इन सभी को जेल भेजा था। थाना प्रभारी फीलखाना अमित भड़ाना ने बताया कि जेल भेजे गए सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। जल्द ही गैंग रजिस्टर भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed