फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gang misdeed victim gave birth to a child, both died, accused roaming freely

यूपी: कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की प्रसव के दौरान मौत, लेखपाल सहित चार पर दर्ज है मुकदमा

Tue, 14 Dec 2021 06:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Dec 2021 06:33 PM IST
सार

कानपुर के ककवन निवासी एक 15 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार को अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। दो माह पहले दर्ज इस केस में आरोपी लेखपाल से सांठगांठ कर पुलिस उसे बचाने में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Gang misdeed victim gave birth to a child, both died, accused roaming freely
आरोपी रंजीत (लेखपाल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर हैलट के जच्चाबच्चा अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के दौरान सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत हो गई। आठ माह की गर्भवती किशोरी के गर्भ में बच्चा ही मर गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपी लेखपाल पर किशोरी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। दो माह पहले दर्ज इस केस में आरोपी लेखपाल से सांठगांठ कर पुलिस उसे बचाने में जुटी है। अब पीड़िता की मौत के बाद जांच तेज करने का दावा कर रही है। ककवन थानाक्षेत्र के एक गांव में करीब आठ माह पहले 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था।
विज्ञापन


अक्तूबर में किशोरी ने पेट दर्द की शिकायत की। परिवार वालों ने जब जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। तब उसके पिता ने 11 अक्तूबर को ककवन थाने में लेखपाल रंजीत बरबार, करन उर्फ बड़ऊ और दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धमकी देने व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात अचानक पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे हैलट रेफर किया गया। हैलट के जच्चाबच्चा अस्पताल में मंगलवार को प्रसव हुआ। इस दौरान किशोरी की मौत हो गई, बच्चा मरा पैदा हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed