{"_id":"6ade39d642c4a37a980a5e70","slug":"kanpur-gamblers-assault-bjp-divisional-vice-president-party-members-lay-siege-to-police-station-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, भाजपाइयों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, भाजपाइयों ने थाना घेरा
Sun, 25 Oct 2026 10:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने थाना घेरा
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा में पार्क में जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू को पीट दिया। कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम बर्रा थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिया तब कार्यकर्ता शांत हुए।
बर्रा के एच ब्लॉक निवासी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू के मुताबिक उनके घर के पास स्थित पार्क में जुआ हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दीवान ने जुआरियों को शिकायतकर्ता का नाम बता दिया।
विज्ञापन
बर्रा के एच ब्लॉक निवासी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू के मुताबिक उनके घर के पास स्थित पार्क में जुआ हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दीवान ने जुआरियों को शिकायतकर्ता का नाम बता दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
भाजपाइयों ने थाना घेरा
- फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज जुआरियों ने उसी दिन उनके साथ गालीगलौज कर पीटा। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने थाना घेरा
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।