फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur FSDA raids Vaibhav Flour Mill batch numbers  missing from packets 4.3 tonnes of flour seized

Kanpur: एफएसडीए का वैभव फ्लोर मिल पर छापा, पैकेटों पर नहीं मिले बैच नंबर और निर्माण तिथि, 4.3 टन आटा सीज

Fri, 07 Aug 2026 01:16 PM IST
Himanshu Awasthi रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 07 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

Kanpur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र स्थित वैभव फ्लोर मिल पर औचक छापा मारा। टीम ने पैकेजिंग में भारी खामियां पाते हुए पैकेटों पर बैच नंबर और निर्माण तिथि न मिलने पर 4,300 किलोग्राम (4.3 टन) आटा सीज कर दिया है, जिसकी कीमत करीब 1.29 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Kanpur FSDA raids Vaibhav Flour Mill batch numbers  missing from packets 4.3 tonnes of flour seized
फ्लोर मिल की जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को घाटमपुर क्षेत्र स्थित वैभव फ्लोर मिल पर छापा मारकर मानकों के उल्लंघन का मामला पकड़ा। पैकेजिंग और भंडारण में खामियां मिलने पर टीम ने करीब 4,300 किलोग्राम आटा सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.29 लाख रुपये बताई गई है। तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

टीम ने जहानाबाद रोड गोपालपुर स्थित मिल में जांच के दौरान अलग-अलग पैकिंग में आटा बरामद किया। यहां 50 किलोग्राम के पैकेटों में 3,000 किलोग्राम आटा मिला जिसका अनुमानित मूल्य 90,000 रुपये आंका गया। 10 किलोग्राम के पैकेटों में 750 किलोग्राम आटा मिला जिसकी अनुमानित कीमत 22,500 रुपये और पांच किलो पैक में 550 किलोग्राम आटा मिला जिसकी अनुमानित कीमत 16,500 रुपये आंकी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

अनियमितताओं के आधार पर की कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार आटे के पैकेटों पर बैच नंबर और निर्माण तिथि अंकित नहीं थी। जांच में कच्चे माल, तैयार उत्पाद, स्टॉक और उत्पादन से जुड़े अभिलेख भी नहीं मिले। तैयार आटे को जमीन पर दीवार से सटाकर रखा गया था जिससे गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई गई। एफएसडीए टीम ने अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed