{"_id":"614a3008672aef0d45688581","slug":"kanpur-four-junior-doctors-of-gsvm-medical-college-in-the-grip-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चार जूनियर डॉक्टर डेंगू की चपेट में, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चार जूनियर डॉक्टर डेंगू की चपेट में, दो की हालत गंभीर
Wed, 22 Sep 2021 04:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 04:04 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों के डेंगू की चपेट में आने से ओटी की संख्या कम हो गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम परिसर में फॉगिंग नहीं करा रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चार जूनियर डॉक्टर डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इनमें दो जूनियर डॉक्टरों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। सर्जरी विभाग के एक जूनियर डॉक्टर को डेंगू संक्रमण के बाद सांस में दिक्कत हो गई।
इसके अलावा कई मेडिकल छात्रों को बुखार आ रहा है, उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा विभाग में पहला सैंपल चिकुनगुनिया की जांच के लिए आया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों के डेंगू की चपेट में आने से ओटी की संख्या कम हो गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम परिसर में फॉगिंग नहीं करा रहा। प्रबंधन अपनी व्यवस्था से फॉगिंग करा रहा है।
आज कुरसौली जाएगी डॉक्टरों की टीम
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को कुरसौली गांव जाएगी। इस संबंध में मंगलवार टीम के सभी सदस्यों को पत्र दे दिया गया है। कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि टीम सुबह कुरसौली पहुंच जाएगी। इसके बाद स्थिति के संबंध में रिपोर्ट देगी।