फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Former BJP state president Laxmikant said - Omprakash Rajbhar is offering chadar on Ghazni's tomb

कानपुर: पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बोले- गजनी की समाधि पर चादरें चढ़ा रहे ओमप्रकाश राजभर

Mon, 13 Dec 2021 10:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Dec 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Former BJP state president Laxmikant said - Omprakash Rajbhar is offering chadar on Ghazni's tomb
लक्ष्मीकांत वाजपेयी - फोटो : गूगल
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने वाले सुहेलदेव पार्र्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजभर समाज को बचाने के लिए राजा सुहेलदेव ने जिस महमूद गजनी से लोहा लिया था, उसी गजनी की समाधि पर ओमप्रकाश राजभर चादरें चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


लक्ष्मीकांत रविवार को यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि दलबदल की राजनीति करने वाले ओमप्रकाश, बिरादरी के हित के बजाय गजनी और उनके वंशजों की सेवा में लगे हैं। राजभर समाज के कई लोगों ने रविवार की सुबह ही लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


इसी तरह उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि अखिलेश चारों तरफ भाजपा शासन में किए गए विकास कार्यों को अपना बताते घूम रहे हैं, लेकिन उनके पास एक भी योजना की रिपोर्ट नहीं है, कि किस योजना में कितनी राशि कब स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तंज कसा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी कहा करते थे, कि उनका बेटा सिर्फ शिलान्यास करेगा काम पूरे नहीं करेगा। ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि अगले कुछ दिनों में कई विपक्षी दलों के बड़े नाम भाजपा में आने वाले हैं। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed