फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Food Department raids Ghantaghar Express Road agitated traders shut shops and staged protest

कानपुर: घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर फूड विभाग के छापा, आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें की बंद, सड़क पर प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 01:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 22 Aug 2026 01:51 PM IST
सार

Kanpur News: घंटाघर एक्सप्रेस रोड इलाके में शनिवार को फूड विभाग की टीम द्वारा अचानक छापेमारी किए जाने से व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Food Department raids Ghantaghar Express Road agitated traders shut shops and staged protest
घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर फूड विभाग का छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर शनिवार को फूड विभाग की अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। विभाग की कार्रवाई से नाराज स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने विरोधस्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम निरीक्षण और छापामार कार्रवाई के तहत घंटाघर और एक्सप्रेस रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर पहुंची थी। जैसे ही अधिकारियों ने दुकानों की जांच शुरू की, व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई से व्यापार प्रभावित होता है और उत्पीड़न की स्थिति बनती है।

विज्ञापन

सड़क पर उतरी भीड़, मचा हंगामा
छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के अन्य दुकानदारों ने भी समर्थन में अपनी दुकानें धड़ाधड़ बंद कर दीं। देखते ही देखते सड़क पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस बल को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed