Kanpur: एक जून से नए टर्मिनल से उड़ान भरेंगे बेंगलुरु और मुंबई के विमान
भारत में घरेलू उड़ानों के लिए जुलाई से सितंबर तक विमान कंपनियों के लिए ऑफ सीजन माना जाता है। इस दौरान यात्री कम उड़ान भरते हैं। इस लिहाजा से नई सेवाएं अक्तूबर से शुरू होती हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों का मानना है कि कानपुर में नए एयरपोर्ट और सुविधा से एयरलाइंस खुश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल (सिविल एंक्लेव) से इंडिगो के बेंगलुरु और मुंबई के विमान एक जून से उड़ान भरेंगे। 26 मई को टर्मिनल के उद्घाटन के बाद अभी चकेरी के पुराने एयरपोर्ट से ही दोनों विमानों की आवाजाही हो रही है। विमान कंपनियों से अपना तंत्र दो से तीन दिनों के भीतर नए एयरपोर्ट पर स्थापित करने को कहा गया है।
सुबह-शाम उड़ान भरेंगे दिल्ली के विमान
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दो से तीन महीने में दिल्ली की नई उड़ान सेवा शुरू करने का वादा टर्मिनल के उद्घाटन पर किया था। उद्यमियों और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सुबह-शाम दिल्ली के विमान सेवा शुरू कराने की मांग की थी। इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने माना है। इसके अलावा नए टर्मिनल के आधारभूत ढांचे की वजह से कई विमान कंपनियां नए सेवाओं को शुरू करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
भारत में घरेलू उड़ानों के लिए जुलाई से सितंबर तक विमान कंपनियों के लिए ऑफ सीजन माना जाता है। इस दौरान यात्री कम उड़ान भरते हैं। इस लिहाजा से नई सेवाएं अक्तूबर से शुरू होती हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों का मानना है कि कानपुर में नए एयरपोर्ट और सुविधा से एयरलाइंस खुश हैं। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में न सिर्फ दिल्ली की सुबह-शाम की उड़ानें शुरू होंगी बल्कि सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, कोलकाता, इंदौर, हैदराबाद, अमृतसर, जयपुर समेत 10 से 12 शहरों के लिए उड़ानों का शेड्यूल जारी होगा।
पुराने एयरपोर्ट से संचालित इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें एक जून से नए टर्मिनल से संचालित होने लगेंगी। नए टर्मिनल की सुविधाओं से एयरलाइंस कंपनियों की दिलचस्पी बढ़गी। बहुत जल्द कानपुर से बड़े शहरों की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। - संजय कुमार, निदेशक, कानपुर एयरपोर्ट
सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिया बोर्डिंग कार्ड
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने टर्मिनल के पहले यात्री होने पर बोर्डिंग हॉल में प्रवेश करने के कारण सांकेतिक बोर्डिंग कार्ड शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यमंत्री वीके सिंह को दिया था। निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम से खुश हुए।