फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Firing from licensed rifle, death of only son

कानपुर: लाइसेंसी राइफल से चली गोली, इकलौते बेटे की मौत, पिता फरार, मृतक की पत्नी ने लगाया ये आरोप

Fri, 24 Sep 2021 12:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 24 Sep 2021 12:31 AM IST
सार

मृतक की मां ने गुरुवार को अपने फरार पति और बहू पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। जबकि मृतक की पत्नी ने ससुर पर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है।

विज्ञापन
Kanpur: Firing from licensed rifle, death of only son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू के द्विवेदी नगर में बुधवार देररात प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हुए विवाद में उनके इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के बाद प्रॉपर्टी डीलर फरार हो गया। पुलिस ने लाइसेंसी राइफल और डबल बैरल बंदूक को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


मृतक की मां ने गुरुवार को अपने फरार पति और बहू पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। जबकि मृतक की पत्नी ने ससुर पर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने उसकी तहरीर की अनदेखी कर दी। देर रात आई राइफल की फोरेंसिक रिपोर्ट में मृतक के उंगलियों के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मां की कहानी पर पुलिस ने शक जताया है। द्विवेदी नगर निवासी मनोज कुमार द्विवेदी उर्फ बबलू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके पिता प्रेमानंद द्विवेदी उर्फ बाबा का पेट्रोल पंप भी है। बुधवार देर शाम घर पर आपसी विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात एक से दो बजे के बीच विवाद के दौरान मनोज की लाइसेंसी राइफल से गोली चली और उसके इकलौते बेटे कमल द्विवेदी (28) के पेट में जा लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के तुरंत बाद मनोज घर से फरार हो गया।

कुछ घंटे बाद मृतक की मां गीता ने पति मनोज और बहू प्रीति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया। आरोप है कि कमल और प्रीति का विवाद हो रहा था। इसी दौरान कमल लाइसेंसी राइफल से खुदकुशी करने का प्रयास करने लगा। मनोज बीच बचाव कर रहे थे तभी गोली चली और उसके पेट में लग गई। जिससे कमल की मौत हो गई। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 
 

मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उसकी पत्नी की तरफ से भी तहरीर मिली है। उसको भी जांच में शामिल किया गया है। तफ्तीश में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अष्टभुजा प्रसाद सिंह, एसपी कानपुर आउटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed