Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire extinguishers missing or expired; 11 buses fined a total of ₹3 lakh

कानपुर: कहीं फायर सिलिंडर गायब तो किसी में एक्सपायरी, 11 बसों का तीन लाख का चालान

Thu, 19 Nov 2026 11:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Nov 2026 11:56 PM IST
सार

Kanpur News: प्रवर्तन टीम ने हाईवे पर बसों की जांच की। टीम को बसों में सीट बेल्ट और फायर बॉक्स भी नहीं मिले।
 

विज्ञापन
Kanpur: Fire extinguishers missing or expired; 11 buses fined a total of ₹3 lakh
प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की हाईवे पर दो दिन चली चेकिंग में 11 बसें मानकों पर खरी नहीं उतरीं। किसी बस में फायर सिलिंडर गायब मिला तो किसी में एक्सपायर अग्निशमन यंत्र लगे थे। कई बसों में इमरजेंसी विंडो छोटी लगी थी। टीम ने इन बसों का तीन लाख रुपये के चालान कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी के तहत परिवहन अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। इसी जांच के दाैरान एमपी 44 जेडएफ 2029 बस में सीट बेल्ट नहीं थी। आग बुझाने के यंत्र के साथ फायर बॉक्स और इमरजेंसी विंडो भी नहीं मिली। प्रवर्तन अधिकारी ने बस का 21,500 रुपये का चालान किया। एआर 01 क्यू 6379 बस में दो फायर सिलिंडर के स्थान पर सिर्फ एक मिला। इमरजेंसी विंडो भी मानक के अनुरूप नहीं थी। इसी तरह कुछ बसों में फायर सिलिंडर की वैधता खत्म हो चुकी थी। प्रवर्तन टीम ने अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 49 चालकों के भी चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed