{"_id":"6427c37ece096fac05009d29","slug":"kanpur-fire-case-due-to-change-of-wind-direction-three-buildings-on-the-right-side-also-got-hit-2023-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire: हवा से भड़की आग, अरमान हो गए राख, एक किमी का दायरा किया सील; पानी की तेज बौछार से दीवार में छेद..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire: हवा से भड़की आग, अरमान हो गए राख, एक किमी का दायरा किया सील; पानी की तेज बौछार से दीवार में छेद..
Sat, 01 Apr 2023 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:26 AM IST
सार
कानपुर के बांसमंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार स्थित हमराज सहित तीन व्यावसायिक कॉप्लेक्स में भीषण आग लग गई। रात 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एआर कॉम्प्लैक्स में आग लगी। रात 2:00 बजे तक आग ने एआर कॉम्प्लैक्स को पूरी तरह से चपेट में लिया। लखनऊ से एक और देर रात तक प्रयागराज से भी दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जाती रही।
विज्ञापन
Kanpur Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बांसमंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार स्थित एआर कॉम्प्लैक्स में लगी आग की भयावयता में रात से चल रही तेज हवाओं ने भी अहम भूमिका निभाई। एआर कॉम्प्लैक्स से भड़की आग ने हवा की दिशा के साथ पास में स्थित अरजन कॉम्प्लैक्स तक जा पहुंची। कुछ हिस्से को चपेट में लिया था तभी हवा की दिशा पूर्व की ओर होने के बाद एक के बाद हमराज कॉम्लैक्स समेत तीन अन्य इमारतें भी आग की चपेट में आग गईं। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाने के साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रात 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एआर कॉम्प्लैक्स में आग लगी। रात 2:00 बजे तक आग ने एआर कॉम्प्लैक्स को पूरी तरह से चपेट में लिया। रात 2:12 बजे फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाना शुरू किया। रात 2:14 बजे दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर राहत बचाव कार्य जारी रखा गया। एआर कॉम्प्लैक्स में लगी आग ने हवा की दिशा पश्चिम की तरफ होने के कारण पास में स्थित अरजन कॉम्प्लैक्स को चपेट में ले लिया।
अग्निशमन कर्मचारियों ने आग को बुझाना शुरू किया और काफी हद तक सफलता भी पा ली थी। तभी अचानक हवा का रुख बदला और पूर्व की ओर चलने लगी। इससे आग की लपटों ने इमारत के दायीं तरफ सटे कमसूद कॉम्प्लैक्स, फिर अमराज कॉम्प्लैक्स और फिर नफीस टॉवर को भी चपेट में ले लिया। आग की भयावयता की सूचना पर खुद पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने वायरलैस पर सूचना प्रसारित कराते हुए जिले के अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई तो पूरा अमला जाग गया। इसके बाद आग बुझाने के कार्य में तेजी लाई गई। उन्होंने फायर डीजी से संपर्क कर अन्य जिलों से भी आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की मदद मांगी। इसके बाद सुबह आठ बजे लखनऊ से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाया गया।

हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से अग्निशमन कर्मचारियों ने 40 फीट की ऊंचाई पर जाकर प्रेशर की मदद से आग बुझाना शुरू किया। इस बीच सुबह तक सड़कों पर वाहनों का लोड बढ़ते देख डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बांसमंडी मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद करवा कर डायवर्जन लागू करवाया। वाहनों लाटूश रोड और जीटी रोड के रास्ते अपने गंतव्यों पर रवाना किया गया।
सुबह तक बांसमंडी रोड पर व्यापारियों समेत सैकड़ों लोगों की भीढ़ जमा हो गई। पुलिस ने उन्हें पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम की मदद से काबू किया। इस दौरान भी लगातार अग्निशमन की गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम जारी रहा। डाइड्रोलिक प्लेटफार्म आने के बाद से आग को शांत किया जा सका। पूरा दिन आलाधिकारियों के निर्देशन में आग बुझाने के लिए जद्दोजहद जारी रही। रात को प्रयागराज से एक के बाद एक दो हाईड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ियां और मंगाई गईं। इसके बाद देर रात तक आग बुझाई जा सकी। इस दौरान कई बार आग भड़कती रही।
आग बुझी, धधक से लौटना पड़ा वापस
देर रात करीब 11 बजे अग्निशमन कर्मचारियों ने मसूद टावर में लगी आग पर काबू तो पा लिया। इसके बाद जब अग्निशमन कर्मचारियों ने सीढ़ी की मदद से अंदर जाने का प्रयास किया तो धधक के कारण अंदर नहीं जा सके। उन्हें उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। इस दौरान व्यापारी भी इमारतों के बाहर ही डटे रहे। इधर, एआर टॉवर और हमराज कॉम्प्लैक्स में देर रात तक आग धधकती रही।

एक किमी का दायरा किया गया सील
अग्निकांड के चलते पुलिस ने करीब एक किमी का दायरा सील कर दिया। कोपरगंज चौराहा, बांसमंडी चौराहा और डिप्टी पड़ाव चौराहा से बांसमंडी कपड़ा बाजार को जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया गया था। फायर कमांडेंट अजय कुमार ने शुक्रवार रात आठ बजे बताया कि आग अब बाकी इमारतों में नहीं फैल रही है। काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हाइड्रोलिक मशीन भी लगाई गई है। इस फ्लोर पर पहुंचने में दिक्कत होती है, वहां हाइड्रोलिक मशीन से दमकल कर्मी पानी की बौछार कर रहे हैं। पहले पूरी तरह आग बुझाने का प्रयास है। इसके बाद टीम अंदर जाएगी। देखा जाएगा कि कोई अंदर फंसा तो नहीं है।

पानी की तेज बौछार से दीवार में किया गया छेद
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को इमारत की पहली, दूसरी, तीसरी और पांचवी मंजिल तक ले जाया गया। प्लेटफार्म पर बैठे अग्निशमन कर्मी ने जरूरत के हिसाब से पानी के प्रेशर को सेट करके इमारत के अंदर तक पानी की बौछार पहुंचाई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, प्रेशर को जेट मोड पर सेट करने से पानी की रफ्तार इतनी बढ़ाई जा सकती है कि दीवार में भी छेद हो जाए। शुक्रवार को अग्निशमन कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की इसी तकनीकी का इस्तेमाल करके दीवारों में कई जगह पर छेद करके पानी को अंदर पहुंचाया।

कॉटन, टेरीकाट और जॉर्जट के कपड़ों में सुलगती रही आग
देर रात से आग बुझाने के प्रयास में जुटे अग्निशमन कर्मियों को शुक्रवार शाम तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, सभी इमारतों में स्थित दुकानों और गोदामों में होजरी और रेडीमेड कपड़ों का भारी स्टॉक किया गया था। व्यापारियों के अनुसार इनमें कॉटन, टेरीकॉट और जॉर्जट के कपड़ों की अधिकता थी। जानकारों के अनुसार इन कपड़ों में तेजी से आग फैलती है। कुछ ही घंटों में इमारतें आग की भी में तब्दील हो गई थीं। कपड़ों के ढेर लगे होने के कारण नीचे दबे कपड़ों के थान सुलगते रहे। इस कारण थोड़ी-थोड़ी देर में आग सुगलती रही, जिसे बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों के अलावा, फर्टिलाइजर, ओएफसी, सेना और एयरफोर्स से भी फायर टेंडर मंगाया गया है। देर शाम तक टीम आग बुझाने में जुटी है। अगल-बगल बांस बल्ली की मार्केट है। तंग रास्ते हैं, आसपास काफी बिल्डिंग हैं। ऐसे में आग और न फैले इसका ध्यान रखा जा रहा है।
- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर