{"_id":"63452d12b261067eb978c1d8","slug":"kanpur-fire-broke-out-in-tannery-at-jajmau-budhiya-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
Tue, 11 Oct 2022 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:43 PM IST
सार
जाजमऊ क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब टेनरी में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
टेनरी फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चकेरी जाजमऊ में मंगलवार तड़के टेनरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के माल के जल जाने की आशंका है।
विज्ञापन
जाजमऊ के तेल मिल निवासी मुदस्सिर की जाजमऊ सिद्धनाथ घाट के पास लेदर वर्ड नाम से टेनरी है।
मंगलवार तड़के करीब चार बजे टेनरी के अपर डिपार्टमेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। करीब 20 टैंकर पानी से आग को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। जाजमऊ फायर स्टेशन के अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
नेताजी के निधन पर की अभद्र टिप्पणी
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस पर सपाइयों ने एसीपी कैंट से शिकायत की। सपा कार्यकर्ता अमीन मंसूरी, माना यादव, मोहम्मद रिजवान ने बताया कि युवक जाजमऊ का बताया जा रहा है। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आईडी से युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन