फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out in a shopping complex

Kanpur: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 17 Jan 2023 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out in a shopping complex
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कानपुर में हनुमंतविहार थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड स्थित लवकुश विहार स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार रात 12:30 बजे आग लग गई। बिजली के खंभे से तार टूटने आग लगी थी। पड़ोस के लोग बिजली का तार पड़ा होने के कारण पानी तक नहीं डाल सके जिससे आग और भड़क गई।

विज्ञापन


दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तीन मंजिला मकान में खुला है। रात करीब साढ़े दस बजे मॉल बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। रात लगभग 12 बजे मॉल के ऊपर से गुजरा बिजली का तार टूटकर मॉल के बाहर गिर गया। उससे निकली चिंगारी से मॉल के भूतल में आग लग गई। थोड़ी देर बाद आग ने अपना भीषण रूप ले लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। आग से करीब एक से डेढ़ करोड़ का नुकसान का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed