फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire breaks out in auto parts warehouse fire brigade and police rescue disabled landlord

Kanpur Fire: ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड-पुलिस ने विकलांग मकान मालिक को बचाया

Sat, 29 Nov 2025 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Nov 2025 03:28 PM IST
सार

Kanpur News: बकरमंडी ढाल स्थित एक ऑटो पार्ट्स के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद बजरिया पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से विकलांग मकान मालिक मोहम्मद राशिद को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Kanpur Fire breaks out in auto parts warehouse fire brigade and police rescue disabled landlord
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बकरमंडी ढाल क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहम्मद राशिद पुत्र स्व. शाह खां के मकान के प्रथम मंजिल पर स्थित हीरालाल साजनको की ऑटो पार्ट्स की दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय मकान मालिक मोहम्मद राशिद, जो पैरों से विकलांग हैं। गोदाम के दूसरी मंजिल में मौजूद थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना बजरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से तुरंत कार्रवाई की। टीम ने जोखिम उठाकर मोहम्मद राशिद को सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन



कोई जनहानि नहीं हुई
रेस्क्यू के साथ-साथ आग बुझाने का काम भी तत्काल शुरू किया गया और आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। वर्तमान में आग पूरी तरह से बुझ चुकी है और सभी कुशल हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की तत्परता से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed