फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur father of deceased Shubham Dwivedi of Pahalgam attack demanded that word martyr added to memorial gate

Kanpur: पहलगाम हमले के दिवंगत शुभम द्विवेदी के पिता की मांग, स्मृति द्वार पर शहीद शब्द जोड़ा जाए

Sat, 29 Nov 2025 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Nov 2025 02:35 PM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले के दिवंगत शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कानपुर के हाथीपुर में बने 11 लाख रुपये के स्मृति द्वार पर स्वर्गीय की जगह शहीद शुभम द्विवेदी लिखवाने की मांग की है और इसके लिए वे जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
Kanpur father of deceased Shubham Dwivedi of Pahalgam attack demanded that word martyr added to memorial gate
जानकारी देते शुभम के पिता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी का दर्द एक बार फिर उभर आया है। इकलौते बेटे को खोने के बाद बची हुई स्मृतियों को देखकर वह समय बिताते हैं, लेकिन पैतृक गांव हाथीपुर में उनकी याद में बने स्मृति द्वार को लेकर परिजन असंतुष्ट हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की निधि से करीब 11 लाख रुपये की लागत से स्मृति द्वार बनकर तैयार हुआ है।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि इसमें स्वर्गीय शुभम द्विवेदी लिखा गया है, जो उनके लिए पीड़ा दायक है। पिता संजय द्विवेदी और चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार ने पहलगाम में शहीद स्थल का निर्माण किया है, जहां सभी 26 शहीदों की स्मृति शेष बनाई गई है। इसी तरह बाइसन घाटी में भी शहीद स्थल तैयार हो रहा है, जिसमें सभी के चित्र लगाए जाएंगे और उस जगह को शहीद स्थल नाम दिया गया है।

विज्ञापन

Kanpur father of deceased Shubham Dwivedi of Pahalgam attack demanded that word martyr added to memorial gate
शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार तैयार - फोटो : amar ujala


स्मृति द्वार पर शहीद शब्द जोड़ा जाए
ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को भी स्मृति द्वार पर शहीद शुभम द्विवेदी लिखवाना चाहिए। परिजनों के साथ ही क्षेत्रीय जनता ने भी यह मांग उठाई है। उनका कहना है कि स्मृति द्वार पर शहीद शुभम द्विवेदी लिखा जाए, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि उन 26 लोगों में उत्तर प्रदेश का लाल भी शामिल था। पिता संजय द्विवेदी ने बताया कि वह जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर ज्ञापन देंगे और यह मांग रखेंगे कि स्मृति द्वार पर शहीद शब्द जोड़ा जाए, जिससे उन्हें शांति मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed