फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Father killed daughter

कानपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी का तार से गला घोटा, युवक से प्रेम प्रसंग के चलते नाराज था, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2023 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Mar 2023 04:36 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Father killed daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में रावतपुर के राणाप्रतापनगर में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की तार से गला घोटकर हत्या कर दी। मृतका के मामा ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


राणाप्रतापनगर निवासी श्याम बहादुर जयपुर की एक बेकरी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। परिवार में पत्नी संगीता, रामलला स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अर्चना (16) और बेटा हर्ष है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अर्चना का श्यामनगर निवासी मोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को अक्सर मोनू से बातचीत करता देख श्याम बहादुर नाराज रहता था। इसे लेकर बेटी को कई बार फटकार भी लगाई थी। इसी बात को लेकर श्याम का पत्नी संगीता से रविवार रात विवाद हुआ था। इसके बाद श्याम पत्नी को मायके छोड़ आया था।

विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे श्याम बहादुर ने बेटी अर्चना की बिजली के तार से गला दबाकर हत्या कर दी। बेटे हर्ष ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद संगीता अपने भाई सूरज के साथ घर पहुंची। सूरज ने थाने जाकर भांजी की हत्या की बात पुलिस को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम प्रसंग के चलते पिता द्वारा बेटी की हत्या की गई है। किशाेरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।- विकास कुमार पांडेय, एसीपी कल्याणपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed