फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fashion Night

बल खाती हसीनाएं, क्या खूब अदाएं

Sun, 15 Feb 2015 03:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 03:22 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Fashion Night
शनिवार की रात सैकड़ों शहरी रैंप मॉडलिंग के स्टाइल और हुस्न की अदाओं पर कुर्बान गए। रैंप पर एक तरफ डिजाइनर लेटेस्ट कलेक्शन के साथ मॉडल्स का हाईहील कैटवॉक था तो दूसरी ओर कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स के यूनीक कलेक्शन का शानदार नजारा था।
विज्ञापन


कभी ‘मंगलम् भगवान विष्णु:’ मंत्रोच्चारण के साथ डिजाइनर खादी के रंग दिखे और कभी इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस का स्टाइल। फैशन, स्टाइल और अदा का ये रैंप कानपुर क्लब में सजी ‘कानपुर फैशन नाइट’ का अहम हिस्सा था।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ इस जबरदस्त आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा। इस हॉट नाइट में हाई वाल्यूम रिद्म पर दिल्ली से आए 22 मॉडल्स ने फैशन डिजाइनर अशफाक अहमद, श्रृवण रामास्वामी, सदन पांडेय और निकेत का लेटेस्ट कलेक्शन पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरियोग्राफर केतन भाटिया की इंडो-फ्यूजन कोरियोग्राफी कमाल की रही। रैंप पर सबसे पहले निकेत मिश्रा का कलेक्शन पेश किया गया। ब्लैंक , ऑरेंज और ब्लू कलेक्शन के साथ जींस और हाफ जैकेट का स्टाइल लोगों को खूब भाया।

अशफाक अहमद के रेड एंड ब्लैक गाउन कलेक्शन में इंडियन टच की धूम रही। इसके बाद सदन पांडेय ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर कांबीनेशन में लेडीज एंड जेंट्स सूट के साथ लेडीज गाउन, हाफ गाउन और स्लीवलेस गाउन का कलेक्शन पेश किया।


शो के अंत में ‘ऊं स्वाहा, मंगलम् मंगलम् भगवान..’ मंत्रोच्चारण के साथ रैंप पर खादी और हैंडलूम की बनी केरला डांस व मार्शल आर्ट ‘कलरी पाइट’ स्टाइल की डिजाइनर ड्रेसेज और अदरक के जूस से बनी खादी का ‘सूफियान’ कलेक्शन सबने पसंद किया।

इसी कलेक्शन में लहंगा ओढनी पहन कर आईं अदाकारा मनस्वी ममगई ने रैंप मॉडलिंग करते हुए मॉडल्स व डिजाइनर्स के साथ शो का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed