Kanpur: बिजली घर में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन, बोले- फॉल्ट होने पर वसूली जाती है मोटी रकम
Kanpur News: किसानों ने कहा कि हमें नलकूप में मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है, जबकि सरकार के निर्देशानुसार बारह घंटे बिजली मिलना चाहिए। वहीं, छोटे-मोटे फॉल्ट होने पर भी मोटी रकम वसूली जाती है।
विस्तार
कानपुर के सरसौल कस्बे में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में नरवल के मंडिलवा में स्थित बिजली घर में प्रमुख मांगो को लेकर विशाल अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है। इसके साथ ही मांगे पूरी न होने की स्थिति में किसानों ने सड़कों पर उतर चक्का जाम करने की बात कही।
किसान नेता राधेश्याम मौर्य और रवि प्रताप सिंह ने किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि यह धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन है। कहा कि हमें नलकूप में मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है, जबकि सरकार के निर्देशानुसार बारह घंटे बिजली मिलना चाहिए। इसी तरह बताया कि प्राइवेट लाइन मैन्स के द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जाता है।
हाइवे पर उतर चक्का करेंगे जाम
छोटे-मोटे फॉल्ट होने पर भी उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। मांगे पूरी न होने की स्थिति में किसानों ने हाइवे पर उतर चक्का जाम करने की बात कही। इस मौके पर प्रमुख रूप से राम सिंह यादव, धर्मपाल सिंह चौहान, मुंशीलाल कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।