{"_id":"6af9e81dbd9837ce75098fe4","slug":"kanpur-family-sprayed-with-a-sedative-while-asleep-rs-2-5-lakh-stolen-chain-snatched-from-a-woman-s-neck-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सो रहे परिवार पर नशीला स्प्रे छिड़क कर ढाई लाख की चोरी, महिला के गले से उतार ले गए चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सो रहे परिवार पर नशीला स्प्रे छिड़क कर ढाई लाख की चोरी, महिला के गले से उतार ले गए चेन
Sun, 15 Nov 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
गुजैनी थाना
- फोटो : amar ujala
गुजैनी के बिहारीपुरवा में चोरों ने सो रहे परिवार पर नशीला स्प्रे छिड़कने के बाद घर से ढाई लाख का माल पार कर दिया। रविवार सुबह परिवार के बाहर न आने पर पड़ोसी घर में दाखिल हुए। सो रहे परिवार को जगाया तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बिहारीपुरवा निवासी प्राइवेटकर्मी अरुण तिवारी के परिवार में पिता कमलेश, पत्नी रूबी व दो बच्चे हैं। अरुण ने बताया कि डेंगू होने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। शनिवार को एक बजे दवा खाकर परिवार समेत सो गए। इस बीच पड़ोसी निर्माणाधीन मकान से दाखिल हुए चोर 10 हजार नकदी व पत्नी रूबी के गले से चेन उतारने के साथ पास में रखी अंगूठी व दो मोबाइल समेत करीब ढाई लाख का माल चुरा ले गए। रविवार सुबह देर तक आंख न खुलने पर पड़ोसियों ने जगाया। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
