फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Family Protests After Woman's Death, Highway Blocked and Police Pelted with Stones

कानपुर: महिला की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर हाईवे जाम; पुलिस पर पथराव में दो इंस्पेक्टर-दरोगा घायल

Sun, 30 Aug 2026 06:38 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 06:38 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में शनिवार को विवाहिता की मौत के बाद आक्रोशित परिजन ने रविवार को शव कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चकेरी एयरपोर्ट के पास रखकर जाम लगा दिया। हत्या का आरोप लगा पति की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur: Family Protests After Woman's Death, Highway Blocked and Police Pelted with Stones
महिला की मौत पर हंगामा - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

चेकरी, महाराजपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। इस बीच भीड़ ने पुलिस से हाथापाई करते हुए पथराव कर दिया। हमले में चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा, महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह और अहिरवां चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह के सिर फट गए।

विज्ञापन

Kanpur: Family Protests After Woman's Death, Highway Blocked and Police Pelted with Stones
महिला की मौत पर हंगामा - फोटो : amar ujala

सूचना पर डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी शिवा सिंह चार थानों के फोर्स संग पहुंचे। फोर्स ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। शव को गाड़ी में रखवा कर अंतिम संस्कार के लिए भेजा। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पथराव और मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Family Protests After Woman's Death, Highway Blocked and Police Pelted with Stones
महिला की मौत पर हंगामा - फोटो : amar ujala

हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

महाराजपुर के लालूखेड़ा गांव निवासी विवाहिता (32) माला का शव शनिवार को ससुराल में फंदे से लटकता मिला था। मायके पक्ष ने पति पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

Kanpur: Family Protests After Woman's Death, Highway Blocked and Police Pelted with Stones
महिला की मौत पर हंगामा - फोटो : amar ujala

हाईवे पर लगा जाम

रविवार को पोस्टमाॅर्टम होने के बाद मायका और ससुराल पक्ष एक ही गाड़ी में शव रखकर अंतिम संस्कार के लिए गांव लेकर जा रहा था। रास्ते में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मायके पक्ष ने चकेरी एयरपोर्ट के पास वाहन रुकवा कर शव हाईवे के बीच में रखकर जाम लगा दिया।

Kanpur: Family Protests After Woman's Death, Highway Blocked and Police Pelted with Stones
चकेरी एयरपोर्ट के पास हंगामा - फोटो : amar ujala

महिला की मौत पर लगाया था हत्या का आरोप

सूचना पर चकेरी और महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ में कुछ लोगों ने पुलिस से गालीगलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने वर्दी पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस कर्मी जब तक कुछ समझ पाते पथराव शुरू हो गया।

Kanpur: Family Protests After Woman's Death, Highway Blocked and Police Pelted with Stones
चकेरी एयरपोर्ट के पास हंगामा - फोटो : amar ujala

कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात

पथराव के दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हमले में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि पथराव करने के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ कर अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


40 लावारिस वाहन जब्त किए

पुलिस के लाठी पटकते ही लोग अपने दो पहिया वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले। कुछ देर में सड़क पर चारों तरफ सिर्फ वाहन ही खड़े नजर आने लगे। इस पर पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े 40 वाहनों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed