फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Event Dy CM Brajesh Pathak Felicitates Doctors and Social Workers

Up: आभार एवं समर्पण: कानपुर में डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों और समाजसेवियों का बढ़ाया मान, कहीं यह बातें..

Sun, 19 Apr 2026 05:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 19 Apr 2026 05:48 PM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला के आभार एवं समर्पण कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शहर के डॉक्टरों और समाजसेवियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया और सेवा भाव को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।

विज्ञापन
Kanpur Event Dy CM Brajesh Pathak Felicitates Doctors and Social Workers
समाजसेवियों को सम्मानित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम ने कहा कि सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित करना हमारी परंपरा रही है और इसे आगे भी मजबूती से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला केवल विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी पहचान दिलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला सिर्फ एक अखबार नहीं, बल्कि समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान में योगदान देने का माध्यम है। कोरोना काल से लेकर अब तक जिन लोगों ने समाज सेवा का उदाहरण पेश किया, उन्हें मंच देकर सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है।

विज्ञापन




विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों और चिकित्सकों को मंच पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, चिकित्सक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed