{"_id":"631f3cd7b1286d28427393d2","slug":"kanpur-etawah-memu-will-be-restored-from-today-after-two-and-a-half-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: ढाई साल बाद कानपुर-इटावा मेमू आज से होगी बहाल, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: ढाई साल बाद कानपुर-इटावा मेमू आज से होगी बहाल, पढ़ें पूरी खबर
Tue, 13 Sep 2022 07:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:09 AM IST
सार
कोरोना काल में बंद मेमू ट्रेन को बहाल करने का रेलवे ने फैसला लिया है। कानपुर से इटावा के बीच यह ट्रेन 17 रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए चलती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से इटावा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन ढाई साल बाद 13 सितंबर से बहाल हो जाएगी। कोरोना काल में बंद इस ट्रेन को बहाल करने का रेलवे ने फैसला लिया है। कानपुर से इटावा के बीच यह ट्रेन 17 रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए चलती है, जिससे इस रूट पर रोजाना चलने वाले यात्रियों की यह पसंदीदा ट्रेन है।
यह मेमू आठ डिब्बों वाली ट्रेन होगी। ट्रेन नंबर 04159 कानपुर सेंट्रल से सुबह प्रस्थान 6:50 बजे चलेगी और इटावा सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04160 इटावा से शाम 5:20 बजे छूटेगी और रात सवा आठ बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, पनकी धाम, भाऊपुर, मैथा, रोशनमऊ, रूरा, अंबियापुर, झींझक, परजनी, कंचौसी, फफूंद, पाता, अछल्दा, घसारा, साम्हो, भरथना, इकदिल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने दी।