{"_id":"61c01c5076fec95c2868854e","slug":"kanpur-eight-wheels-of-goods-train-landed-in-cpc-warehouse-art-reached-an-hour-after-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीपीसी माल गोदाम में मालगाड़ी के आठ चक्के उतरे, घटना के एक घंटे बाद पहुंची थी एआरटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीपीसी माल गोदाम में मालगाड़ी के आठ चक्के उतरे, घटना के एक घंटे बाद पहुंची थी एआरटी
Mon, 20 Dec 2021 11:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में खाद लेकर आ रही मालगाड़ी के आठ चक्के सीपीसी माल गोदाम में उतर गए। इससे अनलोडिंग का काम बंद हो गया और एक लाइन भी बाधित हो गई।
रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे खाद लदी मालगाड़ी सीपीसी मालगोदाम पहुंची। स्टॉपर प्वाइंट (ठोकर) से बैक करके साइडिंग में मालगाड़ी को चालक लगाने लगा तो एक वैगन और दो ट्राली के आठ चक्के आठ बजे पटरी से उतर गए।
लगभग नौ बजे एआरटीओ घटनास्थल पर पहुंची। इससे यात्री ट्रैक तो बाधित नहीं हुआ पर मालगोदाम की एक लाइन ब्लॉक हो गई। दोपहर लगभग सवा दो बजे वैगन को ट्रैक पर खड़ा कर दिया गया और दोपहर तीन बजे मालगोदाम की लाइन क्लीयर हो गई।
दुर्घटना की वजह जानने के लिए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी बुधवार तक जांच रिपोर्ट देगी। प्रारंभिक जांच में परिचालन स्टॉफ की लापरवाही की वजह से घटना होना बताया गया है। मालगाड़ी का रैक लाने वाले और ट्रैक से जुड़े अमले के अलावा संरक्षा अफसरों के बयान दर्ज किए जाएंगे।