फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur ED had put a lock on Sign City in one year thieves committed a big scam stole goods worth lakhs

Kanpur: ईडी ने साइन सिटी में लगवाया था ताला, एक साल में चोरों ने कर डाला बड़ा घोटाला, लाखों का माल कर दिया पार

Fri, 06 Jun 2025 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

Kanpur News:  ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से साइन सिटी का आलीशान कार्यालय बंद पड़ा था। एक साल के अंदर चोरों ने बड़ा घोटाला कर डाला और साइन सिटी के मॉल में लाखों की चोरी कर डाली।

विज्ञापन
Kanpur ED had put a lock on Sign City in one year thieves committed a big scam stole goods worth lakhs
साइन सिटी का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल कस्बे में 2016 में लोगों को घर का सपना दिखाकर अरबों रुपये की ठगी करने के मामले में फरार राशिद नसीम और  उसके करीबियों के द्वारा अरबों रुपये की जमीन नरवल तहसील के पुरवामीर गांव में हाईवे किनारे खरीदी गई थी। इसमें एक बेहतरीन कार्यालय और  मॉल भी बनाया गया था। हाईवे किनारे साइन सिटी नामक संस्था द्वारा प्लॉटिंग की गई। प्लाटिंग के दौरान लगभग चार सौ से अधिक ग्राहकों ने प्लॉट खरीद कर उस पर बाउंड्री वॉल करके खिड़की, गेट आदि लगाकर कब्जा किया।

विज्ञापन

हालांकि, ईडी द्वारा की गई कार्यवाही के बाद से साइन सिटी के कार्यालय में ताला लग गया और वहां पर महंगे सामानों पर चोरों ने अपने हाथ साफ किए। साइन सिटी के अंदर हजारों चोरियां हुई, लेकिन कोई देखरेख करने वाला ना होने और संपत्ति का मालिक ना होने के कारण चोरी की घटनाओं का कहीं जिक्र नहीं हो पाया। इससे चोरों को लाभ मिला और दिन-रात चोरी की घटनाओं को जमकर अंजाम दियाद्। इसका खामियाजा आसपास रह रहे लोगों को भी भरना पड़ा।

विज्ञापन

Kanpur ED had put a lock on Sign City in one year thieves committed a big scam stole goods worth lakhs
साइन सिटी का मामला - फोटो : amar ujala

अरबों रुपये का गबन करके राशिद हो गया था फरार
साइन सिटी का माल समझकर बगल में ही बने प्लॉट में रह रहे दरोगा के मकान पर भी चोरों ने हाथ साफ किए, जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। 2019 में अचानक सभी जिलों में स्थित साइन सिटी के समस्त कार्यालय बंद हो गए और अरबों रुपये का गबन करके राशिद फरार हो गया। इसके बाद 19 अक्टूबर 2023 में जब ईडी द्वारा दोबारा कार्रवाई की गई, तो वहां पर ताला लग गया था। गार्ड की भी छुट्टी कर दी गई, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वहां पर रखे एक बड़े डीजी जनरेटर से चोरी की शुरुआत की।

विज्ञापन

Kanpur ED had put a lock on Sign City in one year thieves committed a big scam stole goods worth lakhs
साइन सिटी का मामला - फोटो : amar ujala

मुख्य द्वार को भी खोलने का प्रयास शुरू
फिर धीरे-धीरे देखते ही देखते वहां पर लगे सैकड़ों की संख्या में विद्युत पोल, खिड़की, दरवाजे, गेट, जंगले सबमर्सिबल मोटर, कांच के दरवाजे, मॉल के अंदर रखा आरओ वॉटर प्लांट सिस्टम, प्लास्टिक का सामान ईंटे व बालू, मौरंग को भी नहीं छोड़ा। कई प्लॉट मालिकों ने चोरी की शिकायत स्थानीय चौकी में की, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्तमान स्थिति यह है कि चोरों द्वारा साइन सिटी के बाहर लगे बड़े मुख्य द्वार को भी खोलने का प्रयास शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

Kanpur ED had put a lock on Sign City in one year thieves committed a big scam stole goods worth lakhs
साइन सिटी का मामला - फोटो : amar ujala

चोरियों पर शासन-प्रशासन चुप क्यों है
लोहे के बड़े-बड़े गाटरों को काटकर चोरों ने बेचना शुरू कर दिया है। ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्ति पर इस तरह से चोरों द्वारा हाथ साफ किए जाने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों ने कहा लगभग दो वर्षों से लगातार हो रही चोरियों पर शासन - प्रशासन चुप क्यों है। इस पर किसका हाथ है, इसकी जांच होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

Kanpur ED had put a lock on Sign City in one year thieves committed a big scam stole goods worth lakhs
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जांच कर की जाएगी कार्रवाई
नरवल उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि 2023 में ईडी द्वारा कार्रवाई की गई थी। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन वहां की संपत्ति उससे जुड़ी हर चीज ईडी ने अपने अंडर में जब्त किया था। उस पर किसी अन्य प्रशासनिक अमले को अटैच नहीं किया था। मामला राजस्व से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई के दौरान सिर्फ स्थानीय लेखपाल मौजूद थे। फिर भी प्रकरण संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed