फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Each ward will receive four sanitation workers and 100 streetlights

Kanpur: हर वार्ड को मिलेंगे चार-चार सफाई कर्मी, 100-100 स्ट्रीट लाइटें, नगर निगम के सदन में हुआ फैसला

Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
सार

नगर निगम के सदन में दीपावली पर शहरवासियों को सफाई, रोशनी की सौगात दी गई। गंदे पानी की आपूर्ति, सीवर समस्या दूर करने, खुले चैंबरों पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Kanpur: Each ward will receive four sanitation workers and 100 streetlights
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर शहरवासियों को सफाई, रोशनी की सौगात मिलेगी। सफाई के लिए हर वार्ड को चार-चार और सफाई कर्मचारी दिए जाएंगे। हर वार्ड में 100-100 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। ये फैसला बुधवार को नगर निगम सदन में हुआ। सदन ने मेट्रो की मनमानी की वजह से गोविंदनगर, परमपुरवा सहित सात वार्डों में सीवर भराव से निजात दिलाने की जिम्मेदारी नगर निगम के मुख्य अभियंता को सौंपी। जलकल विभाग को पानी की आपूर्ति, सीवर भराव की शिकायतें दूर करने, रोशनी के त्योहार से पहले सभी चैंबरों पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दोपहर में शुरू हुई नगर निगम सदन की बैठक में 25 से ज्यादा सत्तारूढ़ और गैर भाजपाई पार्षदों ने दीपावली नजदीक होने का हवाला देकर गंदगी और बंद स्ट्रीट लाइटों के मामले उठाए। यह भी कहा कि वार्डों में तमाम बीटें खाली हैं। पार्षद पूरे वार्ड में झाड़ू नहीं लगवा पा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि तमाम कर्मचारी सुबह हाजिरी लगाने के बाद लौट जाते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए दोपहर में ड्यूटी खत्म होने से पहले भी उनकी हाजिरी की जांच कराई जाए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: Each ward will receive four sanitation workers and 100 streetlights
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला
चर्चा के बाद महापौर ने सदन को बताया कि नगर निगम 440 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर रखेगा। इनमें से चार-चार सफाई कर्मचारी प्रत्येक वार्ड को दिए जाएंगे। पार्षदों ने कहा कि त्योहार सिर पर है पर क्षेत्र में तमाम स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। लाइनमैन रोटेशन में आते हैं पर दिनभर में चार-पांच लाइटें ही ठीक कर पाते हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए जोनवार ठेका देने का प्रस्ताव दिया। अभिनव शुक्ल गोलू ने कहा कि पिछले साल दीपावली से पहले सभी वार्डों को नई स्ट्रीट लाइटें दी जाएं।
 
विज्ञापन

Kanpur: Each ward will receive four sanitation workers and 100 streetlights
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला
लाइटिंग के प्रभारी विद्या सागर यादव ने बताया कि जिन पार्षदों ने इसके लिए प्रस्ताव दिए थे, उनके वार्डों के लिए टेंडर हो गए हैं। तीन-चार दिन में लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी। इन्हें लगाने और पुरानी खराब लाइटें जल्द से जल्द ठीक करने के लिए 14 ई-रिक्शे लगाने सहित अन्य संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। महापौर ने सदन को बताया कि इस बार भी वार्डों में 100-100 स्ट्रीट लाइटें दी जा रही हैं। जिन पार्षदों ने इसके लिए प्रस्ताव नहीं दिए हैं, वे प्रस्ताव दे सकते हैं।

 
विज्ञापन

Kanpur: Each ward will receive four sanitation workers and 100 streetlights
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला
सभी छठ पूजा घाटों की कराएं मरम्मत, सुंदरीकरण
छठ पूजा का मामला उठने पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन वार्डों में छठ पूजा होती है, वहां के घाटों की मरम्मत और सुंदरीकरण अभी से शुरू करा दें। कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed