फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: During a fight, when wife called the police, husband committed suicide

Kanpur: झगड़े में पत्नी ने बुलाई पुलिस, डरे पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 18 Jul 2024 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Jul 2024 08:35 PM IST
सार

कानपुर में झगड़े के दौरान पत्नी ने पुलिस बुलाई तो पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना बिठूर के मंधना कोठी गांव की है। 

विज्ञापन
Kanpur: During a fight, when wife called the police, husband committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में बुधवार रात झगड़े के दौरान पत्नी के पुलिस बुलाने से डरे पति ने घर से भागकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका क्षतविक्षत शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


परगही बांगर गांव निवासी सोनू शुक्ला (35) क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट कालेज की बस चलाता था। पुलिस ने बताया शराब के लती सोनू का बुधवार रात शराब पीने को लेकर पत्नी रोली से झगड़ा हुआ था। सोनू के गाली गलौज करने पर रोली ने फोन कर मायके वालों को बुला लिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। सोनू के पिता राजन शुक्ला ने बताया बहू के मायके वालों व पुलिस को देख सोनू रात में छत से कूदकर भाग गया। रातभर घर न लौटने पर गुरुवार सुबह जब उसकी तलाश शुरू की। इस बीच स्टेशन मास्टर मंधना की सूचना पर मंधना चौकी प्रभारी अमित मलिक ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को उसके ट्रेन से कटने की जानकारी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed