{"_id":"66992e70c310dcd56a02b007","slug":"kanpur-during-a-fight-when-wife-called-the-police-husband-committed-suicide-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: झगड़े में पत्नी ने बुलाई पुलिस, डरे पति ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: झगड़े में पत्नी ने बुलाई पुलिस, डरे पति ने ट्रेन से कटकर दी जान
Thu, 18 Jul 2024 08:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:35 PM IST
सार
कानपुर में झगड़े के दौरान पत्नी ने पुलिस बुलाई तो पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना बिठूर के मंधना कोठी गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में बुधवार रात झगड़े के दौरान पत्नी के पुलिस बुलाने से डरे पति ने घर से भागकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका क्षतविक्षत शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परगही बांगर गांव निवासी सोनू शुक्ला (35) क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट कालेज की बस चलाता था। पुलिस ने बताया शराब के लती सोनू का बुधवार रात शराब पीने को लेकर पत्नी रोली से झगड़ा हुआ था। सोनू के गाली गलौज करने पर रोली ने फोन कर मायके वालों को बुला लिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। सोनू के पिता राजन शुक्ला ने बताया बहू के मायके वालों व पुलिस को देख सोनू रात में छत से कूदकर भाग गया। रातभर घर न लौटने पर गुरुवार सुबह जब उसकी तलाश शुरू की। इस बीच स्टेशन मास्टर मंधना की सूचना पर मंधना चौकी प्रभारी अमित मलिक ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को उसके ट्रेन से कटने की जानकारी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।