फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dumper was coming from the opposite direction, scooty hit hard, woman died and husband serious

Kanpur: उल्टी दिशा से आ रहा था डंपर, स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत और पति गंभीर

Thu, 18 May 2023 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 11:13 AM IST
सार

Kanpur Accident: पनकी एमआईजी मार्ग पर उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Kanpur: Dumper was coming from the opposite direction, scooty hit hard, woman died and husband serious
आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी एमआईजी मार्ग पर एसीपी कार्यालय के पास उल्टी दिशा आ रहे मौरंग लदे डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय में तैनात पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

चकेरी के श्यामनगर निवासी राजेंद्र शुक्ला रक्षा मंत्रालय में तैनात हैं। बुधवार को पत्नी शशि शुक्ला (49) के साथ रतनपुर निवासी बहनोई रजत त्रिवेदी के घर गए थे। वापसी में पनकी एमआईजी रोड स्थित एसीपी कार्यालय के पास डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शशि शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेंद्र शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डंपर समेत फरार हो गया। बेटियों नेहा और दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मौरंग लदा डंपर तेज गति से सड़क से निकला, जिसने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर धरने पर बैठे स्थानीय लोग
हादसे से नाराज पार्षद आरती तिवारी, मनोज तिवारी, पुष्पेंद्र, मुन्ना शर्मा समेत सैकड़ों लोग धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह रोड आवासीय है। इसके बाद भी डंपर, ट्रक समेत अन्य भारी वाहन पूरे आते हैं। आरोप है कि स्थानीय और ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed