फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dumper crushed bike riding youth, one dead, two injured

Kanpur: भांजे के मुंडन संस्कार में जा रहे बाइक सवार युवकों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Sun, 14 Apr 2024 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2024 07:19 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur: Dumper crushed bike riding youth, one dead, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर के बिधनू में भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को पड़ित रामसनेही मिश्र मार्ग में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई।वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के निरंजनपुर अकबरपुर रनिया निवासी डिलीवरी ब्वाय परशुराम का बेटा नीरज कुरील उर्फ सर्वेश कुमार (25) पड़ोसी अरुण (20) और राजन (25) के साथ एक ही बाइक से बिधनू के हरबसपुर गांव बहनोई पुष्पेंद्र व बहन अनीता के घर भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पंडित रामसनेही मिश्र मार्ग पर जामू नहर पुल के पास पीछे आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक से उछलकर सड़क के बीचो बीच गिर गए। डंपर का पहिया नीरज के सिर को हेलमेट समेत रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया।वहां से डॉक्टर ने अरुण और राजन को हैलट रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर सीएचसी पहुंची बड़ी बहन अनीता भाई का शव देख बेहोश होकर गिर पड़ी। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही नीरज के परिजन दहाड़े मार कर रो पड़े। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed