{"_id":"685ae17e359d31cb2c0628ad","slug":"kanpur-drunk-car-riders-hit-two-people-including-a-woman-advocate-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे में धुत कार सवारों ने महिला अधिवक्ता समेत दो को मारी टक्कर, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे में धुत कार सवारों ने महिला अधिवक्ता समेत दो को मारी टक्कर, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
Tue, 24 Jun 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने महिला अधिवक्ता को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज थाने के सामने चुन्नीगंज चौराहे पर मंगलवार दोपहर नशे में धुत कार सवारों ने पहले एक कार में टक्कर मारी। इसके बाद भागने के चक्कर में स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता को टक्कर मार दी। लोग चालक को पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए हेलमेट से कार चला रहे युवक को मारा तो दोनों कार छोड़कर भाग निकले।
नवाबगंज केसा कालोनी निवासी रामबाबू ने बताया कि मंगलवार दोपहर चुन्नीगंज से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। तभी सफेद रंग की कार सवार दो युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्हें टक्कर मारकर भागे युवकों ने हरजिंदर नगर निवासी स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता पूजा सैनी को टक्कर मार दी। हादसा देख वहां पर लोग चालक को पकड़ने पहुंचे तो आरोपियों ने गाड़ी अधिवक्ता पर चढ़ाने की कोशिश की।

कोतवाली कर्नलगंज
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने कार चला रहे युवक को हेलमेट मारा तो वह सड़क पर कार छोड़कर अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। रामबाबू ने बताया कि कार कानपुर देहात की है। दोनों युवक नशे में थे और उनकी कार में गिलास भी मिले हैं। पीड़ित ने कार नंबर के आधार पर तहरीर दी है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर की जा रही है। फिलहाल कार कब्जे में ले ली गई है।