{"_id":"6a76defff1a280a00c0274e2","slug":"kanpur-drainage-work-using-a-jcb-has-begun-in-tiwaripur-villagers-will-get-relief-from-waterlogging-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तिवारीपुर में जेसीबी से शुरू हुई जलनिकासी, जलभराव से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, SDM ने दिए थे निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तिवारीपुर में जेसीबी से शुरू हुई जलनिकासी, जलभराव से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, SDM ने दिए थे निर्देश
Sat, 08 Aug 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:20 PM IST
सार
Kanpur News: अमर उजाला अखबार में नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक के गांवों में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार सुबह से राजस्व टीम और जेसीबी की मदद से तिवारीपुर गांव में जलनिकासी का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
तिवारीपुर में जेसीबी से शुरू हुई जलनिकासी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक के तिवारीपुर, महुआगांव, घाघूखेड़ा और महोली गांवों में जलभराव की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। ग्रामीणों की पीड़ा को समझते हुए अखबार ने इस मुद्दे को शासन तक पहुंचाया। शनिवार सुबह से ही राजस्व टीम ने तिवारीपुर गांव में जेसीबी लगाकर जलनिकासी का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
नाला बनाकर फंसा पानी निकाला जा रहा है। ग्रामीण अंकित यादव ने बताया कि हर बरसात में इस इलाके में घुटनों तक पानी भर जाता था। कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीणों की तरफ से अमर उजाला टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
चरणबद्ध तरीके से दूर होगी जलभराव की समस्या
एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि ग्रामीणों और मीडिया से मिली जानकारी के बाद तत्काल राजस्व और ब्लॉक की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया गया। इसके बाद शनिवार सुबह से जेसीबी के जरिए जलनिकासी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित गांवों में जलभराव की समस्या को चरणबद्ध तरीके से दूर कराया जाएगा।