फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dowry Death Accused Husband Arrested in Narwal, Earlier Convicted in Rape Case

Kanpur: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में पहले से सजा काट चुका है दोषी

Fri, 07 Aug 2026 09:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2026 09:00 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के पाली गांव में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओमप्रकाश पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा भी भुगत चुका है।

विज्ञापन
Kanpur: Dowry Death Accused Husband Arrested in Narwal, Earlier Convicted in Rape Case
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

नरवल थाना क्षेत्र के पाली गांव में हुई चर्चित दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में दुष्कर्म और आपराधिक गृह अतिचार के मामले में न्यायालय से सजायाफ्ता अभियुक्त है।

विज्ञापन
Trending Videos

फंदे से लटका मिला था विवाहिता का शव

मामला 2 अगस्त का है, जब पाली गांव निवासी साधना (24) पत्नी ओमप्रकाश का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए नरवल थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंधना मोड़ के पास से पुलिस ने दबोचा

नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में मंधना मोड़ के पास खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश (32) पुत्र स्व. संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में काट चुका है 7 साल की जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज दुष्कर्म (धारा 376), जबरन घर में घुसने (धारा 452) और धमकी देने (धारा 506) के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (कोर्ट संख्या 9) द्वारा 23 मार्च 2018 को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed