फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: download jee main-2013 admit card

कानपुर: जेईई मेन-2013 के प्रवेशपत्र डाउनलोड करें

Thu, 14 Mar 2013 12:34 PM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Thu, 14 Mar 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
kanpur: download jee main-2013 admit card

आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन-2013 में शामिल होने वाले लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। ये प्रवेशपत्र सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने अप्लीकेशन का नंबर और डेट ऑफ बर्थ का ब्योरा डालकर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में इस बार किसी तरह का फर्जीवाड़ा न चले, इसके लिए सीबीएसई ने विशेष सिक्योरिटी नंबर अलॉट किए हैं।
विज्ञापन


जेईई मेन का आयोजन सात अप्रैल को होना है। इससे पहले ही प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। अब इंटरमीडिएट पास और इंटरमीडिएट 2012-13 का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट से उनके रोल नंबर मांगे गए हैं। ये रोल नंबर 20 मार्च की रात 12 बजे तक भेजने हैं। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई के चेयरमैन डॉ. विनीत जोशी ने बताया कि जेईई मेन में सफल 1.50 लाख स्टूडेंट ही जेईई एडवांस में शामिल हो सकेंगे। एडवांस टेस्ट का आयोजन आईआईटी दिल्ली को करना है। दो जून को प्रस्तावित इस टेस्ट में वही स्टूडेंट शामिल हो सकेंगे, जो कि अपने बोर्ड के टॉप-20 फीसदी स्टूडेंट की सूची में शामिल होंगे। इसको लेकर जेईई मेन में शामिल होने वाले हर स्टूडेंट से पहले ही रोल नंबर मांग लिए गए हैं। वेबसाइट www.jeemain.nic.in के माध्यम से रोल नंबर भेजे जा सकते हैं।


सेमेस्टर के रिजल्ट जारी
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की संस्थागत परीक्षा 2012 के बीबीए और एमबीए सहित कई पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। सिस्टम मैनेजर डॉ. सरोज द्विवेदी ने बताया कि बीबीए फर्स्ट, थर्ड और पांचवें सेमेस्टर के रिजल्ट आ गए हैं। एमबीबीए फुल टाइम के फर्स्ट, थर्ड सेमेस्टर और एमबीए पार्ट टाइम फर्स्ट, पांचवें सेमेस्टर के रिजल्ट भी जारी हो गए हैं। एमबीई फर्स्ट, थर्ड सेमेस्टर, एमएफसी फर्स्ट, थर्ड सेमेस्टर और एमटीएम फर्स्ट, थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट भी आ गए हैं। एमफिल बिजनेस कॉमर्स और एमफिल साइकॉलजी फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट आए हैं। ये रिजल्ट वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed