फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dogs Catching Team Attacked, Three Municipal Workers Injured

Kanpur: आवारा कुत्ते पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने की पिटाई, तीन कर्मचारी घायल

Thu, 16 Apr 2026 12:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 16 Apr 2026 12:28 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित गंगागंज भाग-दो में बुधवार देर रात नगर निगम की कुत्ता पकड़ने वाली टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में तीन कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Kanpur Dogs Catching Team Attacked, Three Municipal Workers Injured
पनकी थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन के अनुसार, गंगागंज के एक निवासी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक परिवार ने चार से पांच देसी कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन लोगों पर हमला करते हैं। कई बार राहगीरों और वाहन सवारों को काट चुके हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। शिकायत के आधार पर नगर निगम की टीम बुधवार देर रात कुत्तों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, उसी दौरान संबंधित परिवार के लोग बाहर निकल आए और कर्मचारियों से बहस करने लगे।

विज्ञापन




विज्ञापन

Kanpur Dogs Catching Team Attacked, Three Municipal Workers Injured
नगर निगम टीम पर हमला करते स्थानीय - फोटो : amar ujala

कर्मचारियों ने अपनी पहचान बताते हुए सरकारी कार्रवाई की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि परिवार के लोगों ने आक्रोश में आकर टीम पर हमला कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने कर्मचारियों को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि यूपी 112 के जरिए मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अभी तक नगर निगम की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed