फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: DM went to the houses and asked whether the survey was done or not

Kanpur Zika Virus: डीएम ने घरों में जाकर पूछा, सर्वे हुआ या नहीं, जीका की रोकथाम के लिए प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर 

Tue, 02 Nov 2021 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Nov 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: DM went to the houses and asked whether the survey was done or not
कानपुर: डीएम विशाख जी - फोटो : amar ujala
कानपुर में जीका संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन श्यामनगर, आदर्श नगर, पोखरपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने खुद कई घरों में जाकर पता किया कि नगर निगम की ओर से नए संक्रमितों की तलाश में सर्वे किया गया है या नहीं। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार फॉगिंग की जाए। एसीएमओ डॉ. मुकुंद मिश्रा से कहा कि घर-घर जाकर पहचान की जाए कि कोई बुखार पीड़ित तो नहीं है, यदि है तो उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन


इस पर एसीएमओ ने बताया कि श्यामनगर क्षेत्र में सात टीमें लगी हैं। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के मरीजों का पता लगा रही हैं। श्यामनगर में अब तक 84 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। दो टीमें लगातार फॉगिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां जीका के मरीज मिले हैं, वहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि घरों में दो दिन से अधिक पुराना पानी एकत्र न होने दें। कूलर, गमले या बर्तनों आदि में एक दो दिन से ज्यादा पुराना पानी भरा हो तो खाली कर दें। क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed