फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: DM said SIR form can be submitted by just filling name and address

Kanpur: डीएम ने जन संवाद में आए सवालों के जवाब दिए, कहा- एसआईआर फार्म सिर्फ नाम-पता भरकर भी जमा कर सकते

Mon, 01 Dec 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Dec 2025 10:33 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर जन संवाद में आए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने एसआईआर के संबंध में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
Kanpur: DM said SIR form can be submitted by just filling name and address
अमर उजाला जन संवाद में पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आ रही समस्याओं का जिलाधिकारी ने समाधान किया। सोमवार को अमर उजाला जन संवाद कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो फार्म में सिर्फ नाम-पता भरकर भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


आम लोगों में सबसे बड़ी चिंता नाम कटने, दोबारा जुड़वाने, पता बदलने और ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ ही वर्ष 2003 की सूची में नाम नहीं होने को लेकर है। बाहर रहने वाले मतदाता, किराये के मकान में रहने वालों की पहचान पत्र की समस्या सबसे ज्यादा हैं। इन सभी सवालों के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को भी एसआईआर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। गणना प्रपत्र में दोनों तरफ के कॉलम भरना जरूरी नहीं है। अगर कुछ समझ में न आए तो अपना नाम-पता भरकर गणना प्रपत्र जरूर जमा करें। उन्हाेंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पात्र मतदाता को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: DM said SIR form can be submitted by just filling name and address
अमर उजाला जन संवाद में पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
इस माैके पर पार्षदों ने भी कार्यालय आकर जिलाधिकारी से कई सवालों का समाधान प्राप्त किया। संवाद में इस तरह आए पाठकों के सवाल और डीएम की ओर से दिए गए जवाब ...

सवाल - दो साल से मायके में रह रही हूं, गणना प्रपत्र ससुराल में आया लेकिन वह मुझे नहीं दे रहे हैं। - शैली कौर, गुजैनी
जवाब - वहां के बीएलओ से संपर्क करें। वह फार्म आपको उपलब्ध कराएगा। अगर उसमें भी दिक्कत आ रही तो ऑनलाइन भर दें।

सवाल - 2003 की सूची में नाम नहीं मिल रहा है। - मो. जावेद- बेगमपुरवा
जवाब- अगर आपका नाम सूची में नहीं मिल रहा तो आप अपने माता-पिता या बाबा-दादी या नाना-नानी का नाम पता और बूथ का नाम व नंबर भर सकते हैं।

सवाल - ग्राम पंचायत में 13 हजार से अधिक मतदाता हैं। एक परिवार के लोगों के अलग-अलग बूथ पर वोट हैं जिसकी वजह से बीएलओ पहुंच नहीं पा रहे हैं। - रानू शुक्ला, सरसौल
जवाब - एक बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र लेकर उसे भरें। वह भी न हो तो ऑनलाइन भरें। इस बार परिवार के सभी लोगों का वोट एक ही बूथ पर होगा।

सवाल - गणना प्रपत्र में तीन कालम भरने हैं। तीसरे कॉलम में वर्तमान की डिटेल भर दी अब ऑनलाइन प्रपत्र जमा नहीं हो रहा।
- शिशिर, शिवराजपुर

जवाब- अगर आपका नाम 2003 की सूची में नहीं है तो उसमें अपने पूर्वज की डिटेल भरनी है। आप रिवर्ट जाकर सही डिटेल भरें प्रपत्र जमा हो जाएगा।

सवाल - गणना प्रपत्र कई घरों में अधूरे पहुंचे हैं। परिवार के पांच लोगों में सिर्फ तीन का ही पहुंचा है। - विनय गौतम, बिल्हौर
जवाब- अगर प्रपत्र नहीं पहुंचा तो ऑनलाइन फार्म भरें, अगर मतदाता सूची में नाम नहीं तो फार्म 6 भरकर जमा करें।

 
विज्ञापन

Kanpur: DM said SIR form can be submitted by just filling name and address
अमर उजाला जन संवाद में पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
सवाल - अगर किसी फार्म में फोटो उपलब्ध नहीं तो कोई समस्या तो नहीं? - कृष्ण कुमार दुबे, शास्त्रीनगर
जवाब- हर प्रपत्र में फोटो होती है। अगर फोटो अपडेट करानी हो तो रंगीन फोटो फार्म में जरूर अटैच करें।

सवाल - किदवईनगर के बूथ नंबर चार के बीएलओ सुनते नहीं, कई लोगों की समस्याएं निस्तारित नहीं हो पा रहीं। - नवीन पंडित, गोविंद नगर, पार्षद
जवाब - अगर किसी भी तरह की समस्या तो तुंरत एईआरओ से संपर्क करें। समस्या तत्काल निस्तारित होगी।

सवाल - गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के बाद अपलोड नहीं हो रहा। बड़ी समस्या आ रही? - हाजी सोहेल अहमद, चमनगंज, पार्षद
जवाब- अगर दिक्कत आ रही है तो बीएलओ से संपर्क करें। फिर भी निस्तारित न हो तो आप मुझे बताएं तुरंत समस्या दूर होगी।

सवाल - गणना प्रपत्र में क्या फोटो लगाना अनिवार्य है। क्योंकि कैफे पर प्रपत्र भरवाने के लिए अनिवार्य रूप से फोटो मांगी जा रही है। - शानू चाैहान, सरसाैल
जवाब - यदि पहले की मतदाता सूची में किसी की फोटो ठीक नहीं है तो उसके लिए नई फोटो दे सकते है लेकिन यदि पहले की फोटो अच्छी है तो नई फोटो देने की कोई जरूरत नहीं है। पैसे देने का तो कोई मतलब ही नहीं बनता है।

 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- गणना प्रपत्र भरने में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की व्यवस्था नहीं है।
- बीएलओ से उसका परिचय पत्र मांग सकते हैं।
- गणना प्रपत्र को ठीक तरीके से भरना जरूरी है।
- अगर आपका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है तो बाएं तरफ के बाक्स को खाली छोड़ सकते हैं। दाहिने तरफ के बाक्स में माता, पिता या फिर दादा-दादी का विवरण अनिवार्य रूप से भरें। विधानसभा क्षेत्र का नाम और भाग संख्या व बूथ संख्या जरूर लिखें।
- मतदाता पोर्टल एप के माध्यम से बीएलओ की जानकारी और मोबाइल नंबर लिया जा सकता है।

मतदाता ऐसे कर सकते ऑनलाइन आवेदन
जिलाधिकारी ने बताया कि अगर घर में प्रपत्र नहीं पहुंचा तो ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इसके लिए मतदाता घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल (voters.eci.gov.in) अथवा (Voter Helpline App) के माध्यम से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। गणना पत्र में सबसे पहले वर्तमान फोटो चिपकाना होगा। इसके बाद पहले कॉलम में जन्मतिथि आधार संख्या भरनी होगी। आधार की जानकारी भी वैकल्पिक है। फिर मोबाइल नंबर पिता और अभिभावक का नाम दर्ज करना होगा। दूसरे कॉलम में वर्ष 2003 का ब्योरा देना होगा। अगर 2003 की सूची में आपका नाम नहीं है तो उसे खाली छोड़ दें। अगले तीसरे कालम में अपनी किसी संबंधित (पिता-माता, बाबा-दादी) का विवरण वर्ष 2003 के अनुसार भर दें। अगर इस सूची में भी नाम न हो तो इस कॉलम को भी खाली छोड़ दें और फॉर्म को ऐसे ही सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed