{"_id":"679bbf6a75aa23480b0b4f95","slug":"kanpur-dm-inspected-tb-hospital-and-district-supply-office-stopped-salary-of-five-absent-employees-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डीएम ने टीबी अस्पताल और जिला पूर्ति कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित पांच कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डीएम ने टीबी अस्पताल और जिला पूर्ति कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित पांच कर्मचारियों का वेतन रोका
Thu, 30 Jan 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने टीबी अस्पताल और जिला पूर्ति कार्यालय का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को टीबी अस्पताल और जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों कार्यालय में अनुपस्थित मिले पांच कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गुरुवार सुबह 10:30 बजे जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र (टीबी अस्पताल) पहुंचे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर में उन्होंने बीसीजी टीम लीडर रुचि यादव व महेंद्र प्रताप, लेखाकार संजय मिश्रा व डीपीसी राजीव सक्सेना की अनुपस्थिति देखी। इस बीच एसीएमओ कार्यालय पहुंचे और प्रशिक्षण कार्यक्रम में गए होने की बात बताई। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश सीएमओ को दिया। जिला पूर्ति कार्यालय में निरीक्षण के दौरान चारों तरफ गंदगी मिली।
विज्ञापन
डीएम ने टीबी अस्पताल और जिला पूर्ति कार्यालय का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
हाजिरी रजिस्टर देखा तो लिपिक आर्येंदु कटियार अनुपस्थित मिले। इनका वेतन रोकने के आदेश दिए। कार्यालय जर्जर अवस्था में मिला। छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिन में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।