Kanpur: लू लगने से हुआ डायरिया, चार की मौत, बरतें सतर्कता
Kanpur News: डायरिया की चपेट में आने से चार रोगियों की मौत हो गई। रोगी गंभीर हालत में हैलट और उर्सला में भर्ती किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में लू लगने से उल्टी-दस्त, डायरिया होने से चार रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा रोगी गंभीर हालत में हैलट और उर्सला में भर्ती किए गए हैं। रोगियों की हालत गंभीर होने पर नर्सिंगहोमों से हैलट रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी गंभीर होने के बाद अस्पताल आ रहे हैं।
उल्टी-दस्त के रोगी दो बच्चों की मौत हुई है। एक रोगी फतेहपुर से हैलट रेफर किया गया था। इसके अलावा ककवन की चार साल की बच्ची की मौत हुई है। बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार आर्या का कहना है कि नर्सिंगहोमों से रोगी बहुत गंभीर हालत होने के बाद रेफर किए जाते हैं। अगर समय से जाएं तो इलाज मिल जाए। पीआईसीयू में दो महीने से बच्चे वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर उन्हें बचाने में जुटे हैं।
इसके अलावा जाजमऊ के शब्बीर (67) और दुलारेलाल (76) की लू लगने के बाद डायरिया होने से मौत हो गई। रविवार देर रात नौबस्ता के राघवेंद्र (55) की मौत हुई है। वह पहले से लिवर रोगी थे। डायरिया के बाद बेहोशी आ गई। परिजन हैलट लेकर आए लेकिन मौत हो चुकी थी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे तक 37 रोगी मेडिसिन और न्यूरोलॉजी की यूनिट में भर्ती हुए।