फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Development Authority is going to start auction of properties

खुशखबरी: कानपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का शानदार मौका, केडीए शुरू करने जा रहा है नीलामी

Mon, 18 Apr 2022 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 08:53 AM IST
सार

कानपुर विकास प्राधिकरण अपनी विभिन्न योजनाओं में आवासीय और व्यावसायिक प्रॉपर्टीज की नीलामी शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, फ्लैटों की बिक्री के लिए अगले हफ्ते से अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन
Kanpur Development Authority is going to start auction of properties
केडीए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औद्योगिक नगरी कानपुर में अपना इक घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए यह शानदार मौका है। दरअसल, कानपुर विकास प्राधिकरण, केडीए सोमवार से अपने 290 प्लॉटों की बिक्री के लिए नीलामी शुरू करने जा रहा है। नीलामी प्रक्रिया 30 अप्रैल को शाम पांच बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

खास बात यह है कि ये आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट विकसित मोहल्लों में हैं। इसके अलावा अगले हफ्ते से विभिन्न योजनाओं के 4500 फ्लैटों की बिक्री के लिए भी अभियान शुरू होगा। ये फ्लैट सीधे जाकर बुक कराने होंगे। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार विकास प्राधिकरण की अलग-अलग योजनाओं में विभिन्न श्रेणियों में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक प्लॉट खाली पड़े हैं। इनकी ऑनलाइन नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्राधिकरण की वेबसाइट www.kdaindia.co.in पर ई-ऑक्शन के लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित पंजीकरण राशि जमा करनी होगी। इसके बाद आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन माध्यम से बोली लगा सकता है। केडीए ने आवेदकों की सुविधा के मद्देनजर kanpur development authority नाम का मोबाइल एप भी तैयार किया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इसके माध्यम से भी नीलामी में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां खरीदे जा सकते हैं प्लॉट्स
पार्षद नगर में 10 आवासीय भवन, पनकी गंगागंज में 10 दुकानें, पनकी में गणेश शंकर विद्यार्थी ब्लॉक और ई-वन बर्रा यूपीडीपी को मिलाकर चार प्लॉट, मौरंग मंडी बिनगवां में 31 प्लॉट, सीसामऊ ग्रुप हाउसिंग के तीन प्लॉट, शैक्षणिक संस्थाओं के लिए मंदाकिनी एनक्लेव, जवाहरपुरम सेक्टर 13, फजलगंज फैक्ट्री एरिया में एक प्लॉट, जरौली फेस दो में नर्सिंग होम के लिए एक और आवासीय के लिए एक प्लॉट, ट्रांसपोर्ट नगर योजना फेस वन से लेकर फेस टू में प्लॉट, किदवई नगर में 12 व्यावसायिक प्लॉट, सुजातगंज योजना में 17 प्लॉट और चकेरी टाइप सी व डी के तीन औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी होगी।

इन योजनाओं में हैं तैयार फ्लैट
सिग्नेचर ग्रॉस विकास नगर, केडीए ग्रींस मैनावती मार्ग, केडीए हाइट्स कल्यापुर-बिठूर रोड, शताब्दी नगर पनकी और जवाहरपुरम पनकी में वन बीएचके से लेकर थ्री बीएचके फ्लैट खाली हैं, जो सीधे जाकर बुक कराए जा सकते हैं। इनकी कीमत 17 लाख रुपये से लेकर 67 लाख तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed