{"_id":"5d6f523f8ebc3e014b5f8e66","slug":"kanpur-delhi-journey-will-be-completed-in-three-and-a-half-hours-soon-must-read-this-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: कानपुर से दिल्ली तक चलेगी हाई स्पीड ट्रेन, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: कानपुर से दिल्ली तक चलेगी हाई स्पीड ट्रेन, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा सफर
Wed, 04 Sep 2019 11:37 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक से पास हुए प्रोजेक्ट मिशन रफ्तार पर रेलवे के अमले ने काम करना शुरू दिया है। अगले साल से दिल्ली से कानपुर तक 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलने लगेगी।
इस प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को ट्रेन-18 (वंदे भारत एक्सप्रेस) रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ए रेड्डी और उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे जोन के ट्रैफिक के सबसे बड़े अधिकारियों ने दिल्ली से कानपुर तक रेल रूट का निरीक्षण किया।

उत्तर रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर अजीत सिंह और उत्तर मध्य रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर डीके वर्मा भी वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर कोच में बैठकर निरीक्षण करते आए और कालका मेल से दिल्ली तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते गए।
दिल्ली से हावड़ा तक 1525 किमी के रूट के अलावा कानपुर से लखनऊ तक के अतिरिक्त मार्ग को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। प्रथम चरण में दिल्ली से कानपुर के बीच तक 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई जाएगी।

मार्च से अप्रैल तक इस ट्रैक पर ट्रेन चलाने की योजना है। हालांकि यह पूरा प्रोजेक्ट 2022-23 में पूरा करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट में कानपुर से लखनऊ का सफर 45 मिनट और दिल्ली से कानपुर का सफर साढ़े तीन घंटे में करने का लक्ष्य है।
अभी 130 किमी प्रति घंटा है गति
मौजूद समय में दिल्ली-हावड़ा रूट पर 130 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति है। नई दिल्ली से वाराणसी तक वाया कानपुर होकर चलने वाली सेमी हाईस्पीड गाड़ी ट्रेन-18 अभी 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसे बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा करने से दिल्ली-हावड़ा के बीच का सफर सिर्फ 12 घंटे में ही पूरा हो जाएगा।