फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Youth found dead in passenger waiting room

Kanpur Dehat: यात्री प्रतीक्षालय में मृत मिला युवक, बैग में मिला जहर, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 May 2023 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 08:50 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में यात्री प्रतीक्षालय में युवक का शव मिलते से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Youth found dead in passenger waiting room
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रूरा में डगरहा गांव के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में बुधवार को युवक का शव मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी पर पुलिस पहुंची। राहगीरों ने बताया कि युवक तड़प रहा था इसके कुछ देर बाद मौत हो गई। फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। एएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की। आत्महत्या की वजह परिजन साफ नहीं कर सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

गुलाबपुरवा भौरा निवासी सुरेंद्र सिंह नायक का पुत्र नीरज सिंह (25) बुधवार सुबह घर से राजस्थान काम करने जाने की बात कहकर निकला था। वहां से वह डगरहा आया और यात्री प्रतीक्षालय में रुक गया। इसके बाद राहगीरों ने उसे तड़पते देखा। संदिग्ध हालात में यात्री प्रतीक्षालय में युवक का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसपर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। एएसपी राजेश पांडेय भी पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में प्रथम दृश्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पास रखे बैग में खाना, पानी की बोतल, सल्फास की गोलियां आदि मिली। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह व चचेरा भाई श्याम सिंह आदि मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र ने शव की शिनाख्त पुत्र नीरज सिंह के तौर पर की। उन्होंने पुलिस को बताया कि नीरज सिंह राजस्थान में काम करने की बात कहकर सुबह घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अनहोनी की खबर मिली। मृतक अविवाहित था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास मिले बैग में सल्फास की गोलियां मिली हैं। मुंह से झाग निकल रहा था। प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि परिजन आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कोई संदेह प्रकट नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed